script#Swindle: एक और चिटफंड कंपनी ने लोगों के करोड़ों रुपए हड़प लिए | Bhilai: For millions of people grabbed another chit fund company | Patrika News
दुर्ग

#Swindle: एक और चिटफंड कंपनी ने लोगों के करोड़ों रुपए हड़प लिए

एक और चिटफंड कंपनी ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपना कारोबार फैलाकर लोगों के
करोड़ों रुपए हड़प लिए। भिलाई में ही करीब 28 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने
आई है।

दुर्गJun 19, 2016 / 11:44 am

Satya Narayan Shukla

For millions of people grabbed another chit fund c

For millions of people grabbed another chit fund company

भिलाई. एक और चिटफंड कंपनी ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपना कारोबार फैलाकर लोगों के करोड़ों रुपए हड़प लिए। भिलाई में ही करीब 28 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। सुपेला थाने में चिटफंड कंपनी सिन्हा ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।

2014 में सुपेला भिलाई में कार्यालय खोला था
सुपेला पुलिस के अनुसार शैलेश सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी ने लोगों के लगभग 28 करोड़ रुपए दबा लिया है। अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया गया। अब निवेशक अपना पैसा लेने चक्कर लगा रहे हैं। कंपनी का दक्षिण गंगोत्री सुपेला स्थित ऑफिस भी कई महीनों से बंद है। मई 2014 में सुपेला भिलाई में इसका कार्यालय खोला था। इसके बाद 2016 तक लोगों को बढ़ाकर ब्याज भी दिया। धीरे-धीरे कर इस कंपनी से 500 लोग जुड गए। इसके बाद पुरे लोगों की रकम को समेटकर छह महीने से कंपनी गायब है।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक भिलाई ही नहीं इस कंपननी के प्रलोभन में प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपना पैसा लगाया था। चिटफंड कंपनी सिन्हा ग्रुप के डायरेक्टर महेश्वर सिंहा और उनकी पत्नी डायरेक्टर मोतिन सिंहा को मुख्य आरोपी बनाया है। इसी में मुख्य आरोपी कंपनी पाटनर भीखम साहू पत्नी मधू साहू, राजनांदगांव डोंगरगढ़ करमरी का रहने वाला है। मैनेजर आनंद सिन्हा, असिस्टेंट मैनेजर रेवती सिन्हा, मार्केटिंग सलाहकार विजय सिन्हा, एकाउंटेंड परवीन मैडम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

अभी तक 26 कंपनियों के खिलाफ शिकायतें
इसके पहले कई कई चिटफंड कंपनियां लोगों को अपने झांसे में फंसाने में सफल रही हैं। लम्बी रकमों से लोगों को ठगा है। यश ग्रुप समेत कई कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला न्यायालय में पहुंच गया है। इसी तरह सिन्हा ग्रुप ने भी लोगों को अपने झांसे में लिया। अभी तक 26 कंपनियों के खिलाफ शिकायतें मिल चुकी हैं।

एचबीएन कंपनी ने भी लोगों से करोड़ो रुपए जमा कराया । इसके संचालक रापुर जेल में है। इसमें संचालक के बेटा बेटी सब जेल में है। इस कंपनी के खिलाफ दुर्ग सिटी कोतवाली में अलग अलग 12 प्रकरण दर्ज हैं।

यश ग्रुप
के इखलाफ भी मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला है। इसके भी संचालक भी जेल में हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

सनशाइन इंफ्रा
बिल्ड कार्प लिमिटेड कंपनी के इखलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। कंपनी के 9 डायरेक्टर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसका मामला सुपेला थाने में ही दर्ज है।

साईं प्रसाद कंपनी
ने भी लोगों को रुपए दोगुने करने के नाम पर ठगा था। इसके बाद से गायब हो गई। इस कंपनी के डायरेक्टर जेल में हैं। इसका मामला जेवरा सिरसा चौकी में दर्ज है।

बहुत जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे

थाना प्रभारी सुपेला दिलीप सिसोदिया ने कहा कि चिटफंड सिन्हा ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी की जो बॉडी बनाई गी है। सभी लोग छत्तीसगढ़ से ही है। बहुत जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो