scriptअनलॉक होते ही दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, तीन दिन में तीन लोगों की हत्या, दो लोगों से लूट | Crime graph increased in Durg district as soon as it was unlocked | Patrika News
दुर्ग

अनलॉक होते ही दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, तीन दिन में तीन लोगों की हत्या, दो लोगों से लूट

Durg Police: अनलॉक (Unlock) होते ही अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। तीन दिन में जिले में हत्या, बलात्कार, चोरी, मोबाइल लूट और चैन स्नेचिंग जैसी बड़ी वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया है।

दुर्गMay 30, 2021 / 01:21 pm

Dakshi Sahu

अनलॉक होते ही दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, तीन दिन में तीन लोगों की हत्या, दो लोगों से लूट

अनलॉक होते ही दुर्ग जिले के शहरी क्षेत्रों में बढ़ा क्राइम का ग्राफ, तीन दिन में तीन लोगों की हत्या, दो लोगों से लूट

भिलाई. दुर्ग जिला के अनलॉक होते ही अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। तीन दिन में जिले में हत्या, बलात्कार, चोरी, मोबाइल लूट और चैन स्नेचिंग जैसी बड़ी वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दुर्ग शहरी क्षेत्र में दो लूट (loot), तीन हत्याएं (Murder), चार बलात्कार (Rape) और 10 चोरियां हो गई। 26 मई को जिला प्रशासन ने शहर को अनलॉक किया। इन तीन दिनों में पुलगांव, दुर्ग कोतवाली, मोहननगर, वैशाली नगर, भिलाईनगर, छावनी, जामुल, धमधा, रानीतराई, उतई और पाटन थाना क्षेत्र में गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया। शराब के नशे में तीन हत्याएं हुई। हालांकि पुलिस ने तीनों मामले में अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। तीन बलात्कार के मामले में भी आरोपी पकड़े जा चुके है। बच्चियों और महिलाओं के साथ छेडख़ानी, मोबाइल लूट और चोरी की घटनाओं में अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
Read more: घर में दारू पार्टी के लिए बुलाकर दोस्त के सिर पर कुदाल मारा, खून से लथपथ तड़पता हुआ छोड़कर भागा, अस्पताल में मौत ….

तीन दिन में थानावार वारदात
दुर्ग- हत्या-1, चोरी-3, पुलगांव- हत्या-1, छेड़छाड़-3, रानीतराई- चोरी-2, पाटन बलात्कार-1, मोहननगर- छेड़छाड़-1, छावनी- चोरी-1, जामुल- चोरी-1, भिलाई नगर- बलात्कार-1 चोरी-3 और लूट-2, भिलाई तीन- बलात्कार-1 हुआ है।
Read more: भिलाई: मार्निंग वॉक पर निकली महिला टीचर के साथ लूट, चाकू की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने सोने का चेन छीना ….

पत्रिका अलर्ट
घर को सूना न छोड़े। दो चार दिन की छुट्टी पर जा रहे है तो पड़ोसी को या फिर अपने थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचित करें।
– मॉर्निग वॉक करते समय गले में सोने की चेन और हाथ में मोबाइल लेकर न चलें। बहुत ही जरुरी हो तभी राह चलते मोबाइल का इस्तेमाल करें।
– संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सीधी बात- संजय ध्रुव, एएसपी, दुर्ग जिला शहरी क्षेत्र
सवाल- शहर अनलॉक होते ही अपराध बढ़े गए। चार दिनों में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी है। इसे क्या मानते है?
जवाब- लॉकडाउन की वजह से लोगों के सामने आर्थिक समस्या आई है। घटनाएं होना स्वाभाविक है, पर नशे की लत भी बड़ी वजह है। उन पर नकेल कसने की पूरी योजना बना ली गई है। बहुत जल्द ही रिजल्ट सामने रहेगा।
सवाल- कहीं ऐसा तो नहीं कि पुलिस की गश्त व पेट्रोलिंग कमजोर पड़ गई हो?
जवाब- ऐसा नहीं है। कोरोना संक्रमण के दौर में पुलिस ने डटकर अपना कर्तव्य निभाया है। अब अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस एक्शन मोड में है।
सवाल- शहर में गंभीर घटनाओं पर अंकुश लगाने आपकी क्या रणनीति है?
जवाब- पेट्रोलिंग के मूवमेंट को बढ़ाया गया है। वहीं अड्डेबाज, रात 12 बजे के बाद घुमंतु लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है। जो लोग बेवजह घूमते पकड़े जाएंगे उन्हें थाना में बैठाया जाएगा। सुबह परिजनों के आने पर ही छोड़ा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो