scriptBreaking : इंजेक्शन लगाते ही जल बिन मछली की तरह छटपटाने लगा युवक और चंद मिनटों में रूक गई सांसे | Durg : Boy dead in Hospital | Patrika News
दुर्ग

Breaking : इंजेक्शन लगाते ही जल बिन मछली की तरह छटपटाने लगा युवक और चंद मिनटों में रूक गई सांसे

अंजोरा वेटनरी कॉलेज परिसर में रहने वाले बीमार युवक को एसवीएम हास्पिटल के डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया वह तड़पने लगा।

दुर्गSep 07, 2017 / 04:02 pm

Dakshi Sahu

health
दुर्ग. अंजोरा वेटनरी कॉलेज परिसर में रहने वाले बीमार युवक को एसवीएम हास्पिटल के डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया वह तड़पने लगा। अचानक इंजेक्शन की वजह से शरीर इस तरह जलने लगा कि युवक बिस्तर पर लोटने लगा था। पुत्र की हालत को देख जैसे ही पिता ने बिस्तर पर सहारा दिया 19 वर्ष के देवराज यादव ने दम तोड़ दिया।
अंजोरा पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
घटना बुधवार रात 9.30 बजे की है। पीडि़त परिवार की शिकायत पर अंजोरा पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में मर्ग कायम कर अंजोरा पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।
डॉक्टर ने देवराज को वापस भेज दिया
पीडि़त पिता कश्यप यादव का कहना है कि उसका बेटा देवराज चार सिंतबर से बीमार था। उपचार के लिए बस स्टैंड के निकट संचालित बीएमवाय हास्पीटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गले और सीने का एक्स-रे कराने का सलाह दिया। एक्सरे रिपोर्ट आने तक के लिए दवाईयां लिख डॉक्टर ने देवराज को वापस भेज दिया था।
शरीर पर पानी डालो
बुधवार की शाम को परिवार वाले देवराज को शाम 6.30 बजे दुबारा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने रात नौ बजे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के दूसरे मिनट में ही देवराज यह कहने लगा कि उसका शरीर जल रहा है। शरीर पर पानी डालो। बिस्तर पर आधा घंटा तक लोटने के बाद देवराज दम तोड़ दिया।
ओडि़सा से कमाने आया था
कश्यप यादव 20 वर्ष पहले अपने परिवार को लेकर काम की तलाश में दुर्ग आया था। वेटनरी कॉलेज में काम मिलने पर वह परिसर में ही रहने लगा। देवराज दीन भाईयों में बड़ा है। उसके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी।
एनसीसी में करता था काम
वेटनरी कॉलेज में एनसीसी का कार्यालय भी है। देवराज वहां दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रुप में कार्य करता है। मौत की खबर मिलते ही एनसीसी के नायब सूबेदार नकुल चंद्र महोन्तों अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो