scriptदुर्ग नगर निगम कमिश्नर का 18 महीने में तबादला, सत्तापक्ष के साथ नहीं बैठा पाए पटरी, अब हरीश मंडावी संभालेंगे कुर्सी | Durg Municipal Commissioner transferred to kawardha nigam | Patrika News
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम कमिश्नर का 18 महीने में तबादला, सत्तापक्ष के साथ नहीं बैठा पाए पटरी, अब हरीश मंडावी संभालेंगे कुर्सी

निगम में सत्ता बदलने के बाद लगातार शहर सरकार के मंत्रियों के निशाने पर रहे कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन का अंतत: तबादला हो गया। उन्हें दुर्ग से तबादला कर कबीरधाम में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

दुर्गFeb 25, 2021 / 02:11 pm

Dakshi Sahu

दुर्ग नगर निगम कमिश्नर का 18 महीने में तबादला, सत्तापक्ष के साथ नहीं बैठा पाए पटरी, अब हरीश मंडावी संभालेंगे कुर्सी

दुर्ग नगर निगम कमिश्नर का 18 महीने में तबादला, सत्तापक्ष के साथ नहीं बैठा पाए पटरी, अब हरीश मंडावी संभालेंगे कुर्सी

दुर्ग. निगम में सत्ता बदलने के बाद लगातार शहर सरकार के मंत्रियों के निशाने पर रहे कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन का अंतत: तबादला हो गया। उन्हें दुर्ग से तबादला कर कबीरधाम में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह अब निगम कमिश्नर की कुर्सी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हरीश मंडावी संभालेंगे। वे अब तक अंबिकापुर नगर निगम के कमिश्नर के रूप में काम कर रहे थे। वर्ष 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इंद्रजीत बर्मन को अगस्त 2019 में निगम कमिश्नर के रूप में पदस्थ किया गया था। इस तरह वे करीब 18 महीने इस पद पर रहे। नगर निगम में सत्ता बदलने के बाद विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और उनके मंत्रियों से कई मामलों में कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन मतभेद की चर्चा लगातार सुर्खियों में रही है।
विधायक से की थी कमिश्नर की शिकायत
सत्तापक्ष के एमआईसी मेम्बरों ने विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के समक्ष कमिश्नर की शिकायत भी की थी। इसके अलावा कलेक्टर के समक्ष भी निगम के कामकाज में मनमानी के आरोप लगाते हु ए हस्तक्षेप की मांग की थी। पिछले दिनों नगर निगम में पार्किंग घोटाले के खुलासे के बाद स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को बाजार विभाग से हटाने और नए बाजार अधिकारी की नियुक्ति को लेकर मतभेद और बढ़ गया था। कमिश्नर ने सत्तापक्ष के ईई मोहनपुरी गोस्वामी को बाजार अधिकारी बनाने के प्रस्ताव के बाद भी कमिश्नर ने यह जिम्मेदारी एक छोटे कर्मचारी को सौंप दी थी। कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन के तबादले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
जिले को मिले दो डिप्टी कलेक्टर
राज्य शासन द्वारा जिले में दो नए डिप्टी कलेक्टरों की भी पदस्थापना की गई है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के डिप्टी कलेक्टर विपुल कुमार गुप्ता और प्रवीण कुमार वर्मा शामिल है। विपुल कुमार गुप्ता कवर्धा में और प्रवीण कुमार वर्मा बस्तर में डिप्टी कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो