scriptराहुल गांधी के आक्रामक रणनीति के कायल हुए कांग्रेसी, CG पैटर्न पर देशभर में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 17 से शंखनाद | Rahul gandhi loksabha election planing in CG | Patrika News
दुर्ग

राहुल गांधी के आक्रामक रणनीति के कायल हुए कांग्रेसी, CG पैटर्न पर देशभर में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 17 से शंखनाद

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब पूरे देश में छत्तीसगढ़ पैटर्न पर विरोधियों से मोर्चा लेने की तैयारी कर रही है।

दुर्गFeb 13, 2019 / 11:17 am

Dakshi Sahu

patrika

राहुल गांधी के आक्रामक रणनीति के कायल हुए कांग्रेसी, CG पैटर्न पर देशभर में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 17 से शंखनाद

दुर्ग. प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब पूरे देश में छत्तीसगढ़ पैटर्न पर विरोधियों से मोर्चा लेने की तैयारी कर रही है। आला नेताओं से लेकर बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं को चुनावी मुहिम में जोड़कर जीत का संकल्प दिलाया जाएगा। इसकी शुरूआत दुर्ग में 17 फरवरी को संकल्प शिविर से होगी।
इसके बाद यह प्रक्रिया बूथ स्तर तक अपनाई जाएगी। देश में संकल्प शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस भवन में शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक लेकर दी।
जमीनी स्तर पर चुनाव
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य, बूथ मैनेजमेंट,जमीनी स्तर पर मेहनत और विरोधियों के प्रति आक्रमकता की रणनीति से प्रभावित हैं। इसलिए वे खुद हर सभा में यहां की रणनीति की जानकारी लेकर अन्य प्रदेशों के संगठनों को भी इसे अपनाने के लिए बोल रहे हैं।
यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और घोषणाएं भी प्रदेश की जीत में अहम रही। इसे लेकर भी राष्ट्रीय स्तर पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मॉडल पर ही इस बार पूरे देश में प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने नेताओं को चुनाव की तैयारियों के संबंध में टिप्स देते हुए पूरी ताकत से तैयारी में जुट जाने के लिए कहा।
कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक को विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार,राजेश यादव, राजेन्द्रसाहू,अब्दुल गनी, जितेन्द्र साहू,रऊफ कुरैशी,पराग बड़े, अलताफ अहमद, जमुना साहू सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Durg / राहुल गांधी के आक्रामक रणनीति के कायल हुए कांग्रेसी, CG पैटर्न पर देशभर में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 17 से शंखनाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो