scriptअस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो इस कोविड सेंटर में करें संपर्क, यहां भर्ती होते ही मरीज को मिलता है ऑक्सीमीटर और भाप मशीन | Religious organization set up 150-bed covid center in Rajnandgaon | Patrika News
दुर्ग

अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो इस कोविड सेंटर में करें संपर्क, यहां भर्ती होते ही मरीज को मिलता है ऑक्सीमीटर और भाप मशीन

Coronavirus in Chhattisgarh: राजनांदगांव के उदयाचल और श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने 150 बिस्तर का सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर बनाया है।

दुर्गApr 13, 2021 / 11:56 am

Dakshi Sahu

अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो इस कोविड सेंटर में करें संपर्क, यहां भर्ती होते ही मरीज को मिलता है ऑक्सीमीटर और भाप मशीन

अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो इस कोविड सेंटर में करें संपर्क, यहां भर्ती होते ही मरीज को मिलता है ऑक्सीमीटर और भाप मशीन

दुर्ग. Covid-19 संक्रमण के दौरान पीडि़तों की मदद और इलाज के लिए अब सामाजिक व धार्मिक संगठन भी सामने आ रहे हैं। इनमें से कई संस्था संगठन के लोग न सिर्फ शारीरिक व्याधि को दूर करने में मदद कर रहे है, बल्कि बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाकर विपरीत समय में मरीजों का मनोबल भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे ही प्रयास राजनांदगांव के उदयाचल और श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने 150 बिस्तर का सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर बनाया है। यहां मरीजों को भर्ती होते ही ऑक्सीमीटर और भाप मशीन के सभी जरूरी उपकरण मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। इतना ही नहीं खाने-पीने की सभी सामग्रियों के साथ काढ़ा सूप और मनोरंजन के लिए खेल सामग्री भी उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र में राजनांदगांव ही नहीं आसपास के जिले के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है।
किया है 150 बैड तैयार
समिति के अशोक मोदी व राजेंद्र बाफना ने बताया कि पिछली बार यहां 55 दिन में लगभग आठ सौ मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया था। इस बार यहां 150 बेड तैयार किया गया है। सेंटर में अभी पर्याप्त बेड उपलब्ध है। पूरे प्रदेश से कोई भी जरूरतमंद यहां आकर भर्ती हो सकता है और सुविधाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि यहां भर्ती होते ही मरीजों को उपहार स्वरूप मुक्त में ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, भाप मशीन, सेनेटाइजर और मास्क का पूरा सेट दिया जाता है। यह मशीन मरीज ठीक होने के बाद अपने साथ ले जाता है। इसी तरह भोजन व नाश्ते के अलावा मरीजों को नीबू, गर्म पानी, काढ़ा, हल्दी दूध, नाश्ता, फ्रू,्टस, नारियल पानी और सूप भी दिया जाता है। भर्ती मरीजों के मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज, लूडो, चाइनीज चेकर्स, हाउजी आदि दिया जाता है। मनोरंजन के लिए टीवी के साथ पूरी व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी, वीडियो कॉल और माइक के माध्यम से किया जाता है।
भर्ती के इच्छुक कर सकते हैं संपर्क
अशोक मोदी – 7000288824
राजेंद्र बाफना – 9425562779
उत्तम जैन – 9406262610
भावेश वैद – 7000288805
प्रकाश श्रीश्रीमाल – 8889914000
नितीश अग्रवाल – 8839437184
पवन चौरडिय़ा – 9827103450
सोनू ललवानी – 7987844435

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो