scriptगुस्से में युवक ने जड़ दिया राजस्व निरीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को तमाचा, देखते रह गए कमिश्नर मच गया गया बवाल | Young Boy beaten Durg Municipal corporation employee | Patrika News
दुर्ग

गुस्से में युवक ने जड़ दिया राजस्व निरीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को तमाचा, देखते रह गए कमिश्नर मच गया गया बवाल

नगर निगम (Durg nagar nigam) के पेंशन शाखा में सोमवार को एक युवक ने कथित तौर पर सहायक राजस्व निरीक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटर से गाली-गलौज कर मारपीट की।

दुर्गJun 11, 2019 / 11:31 am

Dakshi Sahu

Durg nagar nigam

गुस्से में युवक ने जड़ दिया राजस्व निरीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर को तमाचा, देखते रह गए कमिश्नर मच गया गया बवाल

दुर्ग. नगर निगम (Durg nagar nigam) के पेंशन शाखा में सोमवार को एक युवक ने कथित तौर पर सहायक राजस्व निरीक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटर से गाली-गलौज कर मारपीट की। जानकारी के मुताबिक युवक परिचित के पेंशन को लेकर कर्मियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने से नाराज था।
Read more: RTI: डॉग हाउस के नाम पर बड़ा घोटाला, पोल खुलते ही निगम अधिकारियों ने गायब कर दी वूसली वाली फाइल

पेंशन के संबंध में आया था जानकारी लेने
घटना से नाराज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत की है। कर्मचारियों ने दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। तकियापारा निवासी अहफज खान के साथ एक युवक निगम कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संबंध में जानकारी लेने आया था।
Read more: पार्षदों ने आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले झूठा है अधिकारी, सफाई नहीं मुरुम खुदाई का चल रहा बड़ा खेल, Video

थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
युवक का किसी बात को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कसार से विवाद करने लगा। सहायक राजस्व निरीक्षक सिद्धांत शर्मा ने टोका तो उनसे भी गालीगलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो युवक हाथापाई पर उतर गया। कर्मचारियों ने सूचना (Durg nagar nigam) निगम कमिश्नर सुनील अग्रहरि को दी। कर्मचारी नेताओं ने पीडि़त कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो