दस का दम

बहुत काम के हैं अरबी के पत्ते, बेहतरीन औषधीय गुणों से है भरपूर

अरबी के पत्ते लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं।
यह शरीर को जानलेवा रोग से बचाते हैं।
इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

Apr 11, 2019 / 02:08 pm

नितिन शर्मा

बहुत काम के हैं अरबी के पत्ते, बेहतरीन औषधीय गुणों से है भरपूर

नई दिल्ली। हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ खाना तो शरीर के लिए उपयोगी माना ही जाता है। अगर बात करें अरबी के पत्तों की इन्हे खाना भी बहुत फ़ायदेमंद होते हैं क्योंकि इसमें कई बेहतरीन औषधिय गुण होते हैं। अरबी के पत्ते विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, खाने से शरीर को मिलते हैं कई जरूरी मिनरल

1.अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या के कारण परेशान रहते हैं तो आपको रोज़ाना अरबी पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलती है।

2.अरबी के पत्तों में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं और यह आपके ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखते हैं।

3.वजन बढ़ने की समस्या में अरबी के पत्ते काफी कारगर है इनमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को मज़बूत बनाते हैं जिससे वजन पर कंट्रोल रखा जा सकता है।

4.पेट से जुड़ी कई समस्याओं में अरबी के पत्‍ते फ़ायदेमंद होते हैं इन्हे पानी में उबाल लें और पानी में थोड़ा घी मिलाकर पीएं पेट संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

5.अरबी के पत्ते आंखों की रोशनी को तेज़ करते हैं इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की मांसपेशियाँ मजबूत बनाते हैं।

लक्ष्मी पूजा के यह नियम दिलाएंगे लाभ, पैसों की परेशानी होगी कोसों दूर

6.अरबी के पत्तों का रस निकाल कर पीने से जल्दी ही आपको पेशाब की जलन में आराम मिलता है इसके लिए तीन से चार दिन तक लगातार अरबी के पत्तों का रस पीएं।

7.जिन लोगों को सूखी खांसी की समस्या होती है उन्हे अरबी के पत्तों का रस पीना चाहिए या अरबी की सब्जी खानी चाहिए इससे जल्दी आराम मिलता है।

8.बवासीर के रोगियों के लिए अरबी का रस बहुत उपयोगी माना जाता है इसे नियमित रूप से पीने से बवासीर की समस्या जड़ से खत्म होती है।

9.अरबी के पत्ते खाना पुरूषों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे जल्दी ही पुरूषों की शारीरिक ऊर्जा का विकास होता है।

Home / Dus Ka Dum / बहुत काम के हैं अरबी के पत्ते, बेहतरीन औषधीय गुणों से है भरपूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.