scriptरोजाना पिएं ये जूस, एक महीने में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी | cucumber juice is effective for loose belly fat and other diseases | Patrika News
दस का दम

रोजाना पिएं ये जूस, एक महीने में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

खीरे में प्रचुर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर होते हैं, ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है
खीरे का जूस पीने से स्किन की बीमारिायों से भी छुटकारा मिलता है

नई दिल्लीApr 05, 2019 / 01:22 pm

Soma Roy

cucumber juice

रोजाना पिएं ये जूस, एक महीने में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी पेट की चर्बी को लेकर होती है। क्योंकि ये जल्दी कम नहीं होती है। इस समस्या से बचने के लिए खीरे का जूस बहुत उपायोगी होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है।
पुरुषों के लिए एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है लौंग, खाते ही बढ़ेगी इम्यूनिटी

1.खीरे में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्निशियम और विटामिन ए मौजूद होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना आधा गिलास खीरे का जूस पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होगी। इससे आप एक महीने के अंदर ही फर्क देख सकेंगे।
2.खीरे का जूस प्राकृतिक तरीके से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने का काम करता है। चूंकि इसमें सोडियम नहीं होता है, इसलिए ये शरीर में जमे नमक को भी हटाने में मदद करता है। इससे खाने के पूरे पोषक तत्व शरीर को मिल पाते हैं।
3.खीरे का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है। इसलिए गर्मियों में इसका जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है।

4.खीरे में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये ब्लड में मौजूद अतिरिक्त शर्करा को कम करने में मदद करते हैं। इससे डायबिटीज रोग में फायदा होता है।
5.खीरे में पोटेशियम होता हैं, जो लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास खीरे का जूस पीने से दिल स्वस्थ रहता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
डायबिटीज को कहना है गुड बाय तो रोजाना दालचीनी समेत खाएं ये 10 चीजें

6.खीरे में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है। ये पेट की आंतों में चिपकी गंदगी को हटाने में मदद करता है। इससे भूख न लगने एवं पेट के भारीपन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
7.खीरे के जूस में काली मिर्च डालकर खाने से कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा। इससे पेट दर्द की शिकायत में भी आराम मिलता है।

8.चूंकि खीरे में काफी पानी होता है इसलिए इसे खाने से स्किन का पीएच लेवल सही रहता है। इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता है।
9.रोजाना खीरे का जूस खाना खाने के बाद पीने से भोजन ठीक से पचता है। इससे डाइजेशन की प्रक्रिया सही होती है।

10.खीरे का जूस पीने से मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि इसमें मौजूद मिनरल्स ब्रेन सेल्स को एक्टिवेट करने में मदद करता है।

Home / Dus Ka Dum / रोजाना पिएं ये जूस, एक महीने में गायब हो जाएगी पेट की चर्बी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो