scriptयोगिनी एकादशी : विष्णु जी की पूजा समेत शनि देव पर चढ़ाएं आम रस, होंगे ये 10 फायदे | easy puja tips of yogini ekadashi,it will please lord vishnu and laxmi | Patrika News
दस का दम

योगिनी एकादशी : विष्णु जी की पूजा समेत शनि देव पर चढ़ाएं आम रस, होंगे ये 10 फायदे

Yogini ekadashi : विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए पीली चीजों का भोग लगाएं
धन की प्राप्ति के लिए श्री सूक्त का पाठ करना शुभ होगा

Jun 29, 2019 / 01:16 pm

Soma Roy

yogini ekadashi 2019

योगिनी एकादशी : विष्णु जी की पूजा समेत शनि देव पर चढ़ाएं आम रस, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। आषाढ़ मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार योगिनी एकादशी 29 जून को है। इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है। चूंकि इस बार यह पर्व शनिवार को है इसलिए इसका महत्व ज्यादा बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से सभी तरह की मुसीबतों से छुटकारा पाया जा सकता है।
1.योगिनी एकादशी की पूजा के दिन घर के मंदिर में भगवान विष्‍णु की प्रतिमा या फोटो रखें। अब उस पर पीला कपड़ा चढ़ाएं। पूजन करते समय अगर जातक भी पीले वस्त्र धारण करें तो दोगुना फल प्राप्त होगा।
इस बार 46 दिनों की होगी अमरनाथ यात्रा, ये 10 चीजें रहेंगी खास

2.विष्‍णु जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अक्षत, फूल, मौसमी फल, नारियल और मेवे चढ़ाएं। साथ ही शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
3.योगिनी एकादशी के शनिवार को पड़ने से आज के दिन शनि देव को आम के रस से स्नान कराने से दुखों से छुटकारा मिलेगा। इससे शनि दोष से भी राहत मिलेगी।

4.योगिनी एकादशी के दिन मम सकल पापक्षयपूर्वक कुष्ठादिरोग। निवृत्तिकामनया योगिन्येकादशीव्रतमहं करिष्ये।। मंत्र का 108 बार जप बहुत लाभदायक होगा। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
5.आज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी लाभ होता है। इस पर जल चढ़ाने से बुरे वक्त का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

dhanwan
6.जो लोग धन प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें योगिनी एकादशी को विष्णु जी और मां लक्ष्मी को गुड़-चने का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में धन की वृद्धि होती है।
7. योगिनी एकादशी के दिन नहाने के पानी में आंवले का रस मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

8.आज के दिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं। इससे किस्मत का भी साथ मिलेगा।
9.योगिनी एकादशी के दिन श्री सुक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इससे आय के स्त्रोत बढ़ते हैं।

10.भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अवश्य चढ़ांए। इससे पूजन का फल दोगुना मिलेगा एवं जातक को मोक्ष की प्राप्ति होगी।

Home / Dus Ka Dum / योगिनी एकादशी : विष्णु जी की पूजा समेत शनि देव पर चढ़ाएं आम रस, होंगे ये 10 फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो