1.जो लोग पैसों की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें गुरुवार के दिन एक घड़े में पानी भरकर उसमें एक राई का पत्ता डालकर रख देना चाहिए। अब बृहस्पति देव का कोई भी मंत्र 21 व 51 बार पढ़कर जल में फूंक मारकर इसे अभिमंत्रित करना चाहिए। अब इस पानी से नहाना चाहिए। ऐसा प्रत्येक गुरुवार को करने से धन की कमी दूर हो जाएगी।
2.घर में धन-धान्य की वृद्धि के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनें और पीपल के पेड़ पर जल अर्पण करते हुए सात परिक्रमा करें। इस दौरान मां लक्ष्मी का कोई भी मंत्र पढ़ें, ऐसा करने से रुपयों से आपकी झोली भर जाएगी।
3.अगर आप बिजनेस में सफलता पाना चाहते और धन कमाना चाहते हैं तो गुरुवार की रात को उस दिन कमाएं गए रुपए अपने सिरहाने रखकर सोएं। साथ ही मां लक्ष्मी एवं विष्णु भगवान का ध्यान करके उनसे उनकी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके व्यापार में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की होगी।
4.अगर आप जल्दी अमीर बनाना चाहते हैं और घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीप जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। इससे घर के लोगों की तरक्की होगी।
5.अगर आप परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द कायम करना चाहते हैं तो गुरुवार की शाम को केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और उसमें भीगे हुए चने चढ़ाएं। अब जरूरतमंदों को बेसन के लड्डू बांटे इससे बृहस्पतिदेव की आप पर कृपा होगी।
6.अगर आप धन व सम्पत्ति पाना चाहते हैं तो गुरवार के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी के पेड़ पर कच्चा दूध चढ़ाएं। इस दौरान ओम गुरुवे नम: मंत्र का 11 व 21 बार जाप करें। ऐसा करने से धन प्राप्त होगा।
7.अगर आप किसी इंटरव्यू या शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हो तो घर से निकलते वक्त कोई पीली मिठाई खाकर निकलें। ऐसा करने से आप जिस किसी काम से जा रहे होंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।
8.अगर आप अपनी किस्मत को बुलंद करना चाहते हैं और दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।
9.गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद व ब्राम्हण को चने की दाल दान करने से घर में समृद्धि आती है। इससे परिवर के सदस्यों की तरक्की भी होती है। 10.अगर आप अपने बच्चे का मन पढ़ाई में लगाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा के बाद बच्चे को थोड़ी चने की दाल और गुड़ खिला दें। इससे बच्चे का कांस्ट्रेशन बढ़ जाएगा।