Guru Nanak Jayanti 2020: बाबा नानक के नाम से भी जाने जाते हैं गुरु नानक, जानें कुछ अनोखी बातें
रविवार को गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व को लेकर गुरु गुरुद्वारों में संगत की आस्था का सैलाब उमड़ा। गुरु नानक का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की नींव रखी थी।

नई दिल्ली। रविवार को गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व को लेकर गुरु गुरुद्वारों में संगत की आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही गुरद्वारों में संगत का आना शुरू हो गया था। दिन भर धन धन नानक तेरी वडिआई, नानक नाम ध्यान लो जी गुरु दिहाड़ा आया है। गुरु नानक का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की नींव रखी थी। गुरु नानक के अनुयायी उन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। गुरु नानक जी के जन्म दिवस के दिन गुरु पर्व या प्रकाश पर्व मनाया जाता है।
आइए जानते हैं नानक देव से जुड़ी कुछ अनोखी बातें......
— प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।
— जिसे खुद पर विश्वास नही है वह कभी भगवान पर विश्वास कर ही नही सकता।
— कभी भी, किसी का हक, नहीं छीनना चाहिए।
यह भी पढ़े :— गुरुनानक देवजी का चमत्कार, इस कुंड के पानी से दूर हो जाता है कोढ़
— जगत का कर्ता सब जगह और सब प्राणी मात्र में मौजूद हैंं।
— उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है।
— दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
— भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है।
— सिर्फ और सिर्फ वही बोले जो शब्द आपको सम्मानित करते हैं।
— ये पूरी दुनिया कठिनाइयों में है। वह जिसे खुद पर भरोसा है वही विजेता कहलाता है।
— वे लोग जिनके पास प्यार है, वे उन लोगो में से है जिन्होंने भगवान को ढूंढ लिया।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Dus Ka Dum News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi