दस का दम

घर से बाहर निकलते ही दिख जाए शव यात्रा तो जरूर करें ये 10 काम, संवर जाएगी किस्मत

Shav Yatra : शव यात्रा दिखने पर शिव जी के ध्यान से मन को शांति मिलती है मखाने लुटाने से आत्मा तृप्त होती है, इससे आपको लाभ होगा

2 min read
Nov 29, 2019

नई दिल्ली। यूं तो जिसने जन्म लिया उसका एक न एक दिन अंत भी होना है। मगर व्यक्ति की मृत्यु होते ही लोग उससे डरने लगते है। कई लोगों का मानना है कि घर से बाहर जाते समय शव यात्रा का दिखना अपशगुन है। जबकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार ये बेहद शुभ संकेत (auspicious) होता है। ये परमात्मा का आशीर्वाद होता है। इसलिए रास्ते में शव यात्रा दिखने पर कुछ खास काम करने चाहिए।

1.रास्ते में शवयात्रा (shav yatra) दिखने पर तुरंत प्रभु श्रीराम का नाम लेना चाहिए। इससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है और आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

2.शव यात्रा दिखने पर वहां खड़े होकर दो मिनट को मौन रखें। साथ ही ईश्वर से मृतक के मोक्ष प्राप्ति की कामना करें। ऐसा करने से ईश्वर की आप पर कृपा होगी।

3.चूंकि मृत्यु के बाद आत्मा परमात्मा में लीन हो जाती है। इसलिए शव यात्रा देखने पर उस पर पुष्प बरसाएं। इससे आप ईश्वर को सम्मान देंगे।

4.अगर आपके पास से शव यात्रा गुजर रही हो तो पहले उन्हें निकलने के लिए जगह दें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होंगी।

5.रास्ते में अंजान व्यक्ति की शव यात्रा दिखने पर वहां एक रुपए या अपनी सामथ्र्यनुसार सिक्के चढ़ाएं। इससे धन संबंधित दिक्कतें दूर होंगी।


6.प्रभु हरि को मखाने पसंद है इसलिए शव यात्रा दिखने पर उस पर मखाने लूटाने चाहिए। इससे आत्मा तृत्प होती है।

7.अगर आपके किसी परिचित की शव यात्रा निकल रही हो तो कोशिश करें कि शवयात्रा में जरूर शामिल हो। इससे आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

8.शव यात्रा देखने पर शिव जी का ध्यान करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ को परम ब्रम्ह माना जाता है। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

9.शव यात्रा दिखने पर किसी गरीब को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दें। इससे आपकी तरक्की होगी।

10.अगर आपको किसी सुहागिन महिला की शवयात्रा दिखें तो सिंदूर का दान करें। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Published on:
29 Nov 2019 02:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर