scriptशनिवार के दिन इन्हे देखना माना जाता है शुभ, बरसती है शनि देव की कृपा | if you see these things on saturday it helps to get shani kripa | Patrika News
दस का दम

शनिवार के दिन इन्हे देखना माना जाता है शुभ, बरसती है शनि देव की कृपा

इन्हे मात्र देख लेने से ही शनि देव की कृपा होती है।
शनिदेव आपको तमाम प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाते हैं।

Mar 09, 2019 / 01:13 pm

नितिन शर्मा

शनिवार के दिन इन्हे देखना माना जाता है शुभ, बरसती है शनि देव की कृपा

शनिवार के दिन इन्हे देखना माना जाता है शुभ, बरसती है शनि देव की कृपा

नई दिल्ली। सप्ताह में शनिवार का दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत उपयोगी और लाभकारी माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को हमेशा लाभ ही लाभ मिलता है और उसका राजा से रंक बनना तय माना जाता है। इस दिन शनि देव पर सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह उपाय करने से हमेशा शनि देव कृपा बरसाते हैं।

1.जब भी शनि देव आपके ऊपर कृपा करते हैं तो आपको जन्मों-जन्म के कष्टों से मुक्ति मिलती है साथ ही इससे शारीरिक पीड़ा भी समाप्त होती हैं।

2.एक बार जिस व्यक्ति पर कर्मफल दाता शनिदेव की कृपा हो जाए तो उसका कोई अहित कर ही नहीं सकता उसे हमेशा जीवन में फायदा मिलता है।

3.कहते हैं शनिदेव जब व्यक्ति पर कृपा करने वाले होते हैं तो उसके जीवन में कुछ विशेष प्रकार के संकेत दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।

4.शास्त्रों में बताया गया है कि जिस व्यक्ति को शनिवार के दिन यह संकेत मिलें या इस प्रकार की चीज़ें नज़र आएं उसके ऊपर शनि की कृपा होने वाली होती है।

यह भी पढें- शास्त्रों के हिसाब से शनिदेव को इस विधि से करें प्रसन्न, जल्द मिलेगा लाभ

5.अगर आपको शनिवार के दिन रास्ते में अचानक से कोई काले रंग का कुत्ता नज़र आ जाए तो समझें कि आपको जल्दी ही फायदा होने वाला है।

6.इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा होती है और जल्दी ही मनवांछित इच्छा पूरी होती है।

7.शनिवार को अगर आपको कोई सफाई कर्मचारी नज़र आ जाए तो इसका संकेत है कि आपको बहुत जल्दी फायदा होने वाला है।

8.वहीं अगर आपको सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाता हुआ नज़र आ जाए तो आपको शनि देव की कृपा से और अधिक लाभ मिलता है।

9.शनिवार के दिन किसी भिखारी को देखना भी शुभ संकेत माना गया है वहीं अगर निर्धन और भिखारी को आप तुरंत कुछ दान दे देंगे तो शनि कृपा से लाभान्वित हो सकते हैं।

Home / Dus Ka Dum / शनिवार के दिन इन्हे देखना माना जाता है शुभ, बरसती है शनि देव की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो