scriptअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एलर्जी से लेकर कैंसर तक योग से ठीक होंगी ये 10 बीमारियां, जानें कौन-सा आसन है सही | international yoga day : best yoga asanas to remove all body diseases | Patrika News
दस का दम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एलर्जी से लेकर कैंसर तक योग से ठीक होंगी ये 10 बीमारियां, जानें कौन-सा आसन है सही

तनाव कम करने के लिए प्राणायाम भी बहुत फायदेमंद होता है इससे नसें शांत होती हैं
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे ज्यादा लाभकारी होता है

Jun 17, 2019 / 02:50 pm

Soma Roy

international yoga day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एलर्जी से लेकर कैंसर तक योग से ठीक होंगी ये 10 बीमारियां, जानें कौन-सा आसन है सही

नई दिल्ली। जिन गंभीर बीमारियों का अभी तक इलाज पूरी तरह से संभव नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार योग से ये जल्द ही ठीक हो सकती हैं। इससे कैंसर से बचाव समेत एलर्जी से छुटकारा पाना आदि रोगों से बचा जा सकता है। इस बार 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे आसनों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप सेहतमंद रह सकते हैं।
1.जिन महिलाओं को पीरियड्स की परेशानी होती है। उन्हें हठ योग करना चाहिए। इससे पीरियड्स की अनियमितता, ज्यादा दर्द आदि से छुटकारा मिलेगा।

गर्मियों में आम देखते ही ललचा जाता है मन तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार
2.जिन लोगों के पीठ या कमर में दर्द रहता है उन्हें हलासन करना चाहिए। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी लचीली होती है।

3.अगर किसी को कैंसर है और वो शुरुआती अवस्था में है तो उन्हें प्राणायाम करना चाहिए। सबसे पहले उन्हें अनुलोम-विलोम का अभ्यास दिन में तीन से चार बार करना चाहिए। अब धीरे-धीरे कपालभाती, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन प्राणायाम आदि को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
4.अगर आप ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं जिसके चलते आपका वजन बढ़ गया है तो आप योग करें। तेजी से फैट घटाने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इसमें पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इसमें 12 आसन शामिल होते हैं। इसे एक पूरक आसन माना जाता है।
5.जिन लोगों को गैस्ट्रिक या एसिडिटी की शिकायत रहती है उन्हें पवनमुक्तासन करना चाहिए। इससे पेट पर दबाव पड़ता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। नतीजतन कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
kapalbhati
6.अगर किसी को धूल, धुएं या किसी अन्य चीज है एलर्जी है तो उनके लिए हस्तपादासन करना लाभकारी होता है। इसमें दोनों पैरों को जोड़कर नीचे झुककर इन्हें छूना पड़ता है। इस दौरान सांसों का ध्यान रखें। ऐसा करने से जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
7.जिन लोगों को तनाव रहता है या जल्दी नींद नहीं आती है, उन्हें कपालभांति करना चाहिए। दिन में कम से कम पांच से छह बार ये प्रक्रिया करने से सांसों पर नियंत्रण होता है। इससे फेफड़ों में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन भरता है। जिससे मानसिक बीमारियां दूर होती हैं।
आज पुरी में 108 कलशों से होगा भगवान जगन्नाथ का स्नान, जानें इससे जुड़ी 10 रोचक बातें

8.इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पादांगुष्ठासन करना अच्छा होता है। इसे बिग टो पोस भी कहा जाता है। यह एक सरल आसन है। इस प्रक्रिया में मांसपेशियों को सिर से पैर की अंगुली तक खींचने में मदद करता है। इसे सुबह के समय कम से कम 30 सेकंड के लिए खाली पेट करना चाहिए।
9.बालासन करने से शारीरिक कमजोरी से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे तनाव कम होता है। साथ ही तुरंत एनर्जी मिलती है। इसे करने के लिए घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं और शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। अब गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। ध्‍यान रखें कि आपका सीना जांघों को छूना चाहिए, अब अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
10.गर्भावस्था के समय किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए महिलाएं नाड़ी शोधन प्राणायाम कर सकती हैं। इससे बच्चा स्वस्थ होगा और डिलीवरी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

Home / Dus Ka Dum / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : एलर्जी से लेकर कैंसर तक योग से ठीक होंगी ये 10 बीमारियां, जानें कौन-सा आसन है सही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो