scriptमौनी अमावस्या : ग्रहों का बन रहा है शुभ संयोग, इन 10 उपायों से चमकाएं किस्मत | Mauni amavasya : planets creating Shubh Sanyog,10 upay to please God | Patrika News
दस का दम

मौनी अमावस्या : ग्रहों का बन रहा है शुभ संयोग, इन 10 उपायों से चमकाएं किस्मत

Mauni amavasya 2020 : मौनी अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है
आज के दिन शनि अपनी ही राशि में प्रवेश कर रहा है इसलिए दिन का महत्व बढ़ गया है

नई दिल्लीJan 24, 2020 / 09:02 am

Soma Roy

mauni.jpg

Mauni amavasya 2020

नई दिल्ली। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2020) को शास्त्रों में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन ऋषि मुनि मौन धारण करते थे। आज के दिन किसी पवित्र नदी में चुपचाप स्नान करने से व्यक्ति की सोई हुई किस्मत (good luck) जाग जाती है। इस बार मौनी अमावस्या पर मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध की युति है। इससे पूजन का विशेष फल मिलेगा। चूंकि आज के दिन शनि भी अपनी मकर राशि मे प्रवेश करेंगे इसलिए मौनी अमावस्या पर कुछ खास उपाय किए जाए तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
115 करोड़ रुपए की लागत से बना बिछूपालि रेलवे स्टेशन, कमाई होती है सिर्फ 20 रुपए

1.मौनी अमावस्या के दिन सूर्य उदय से पहले उठे और अपने स्नान के जल में दो बूंद गंगाजल डाल लें। इस तरह से नहाने पर आपको पापों से मुक्ति मिलेगी।
2.अगर आप किसी पवित्र नदी में बिना कुछ बोले ईश्वर का ध्यान करते हुए तीन डुबकी लगाए तो आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।

3.घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए आज के दिन पूजा स्थान पर एक साफ आसन पर बैठकर पूर्व दिशा दिशा की तरफ मुँह करें। अब एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर रख लें। इससे लाभ होगा।
4.मौनी अमावस्या के दिन लाल चंदन या रुद्राक्ष (rudraksha) की माला से गायत्री मंत्र का 3 माला का जाप करना भी अच्छा माना जाता है।

5.आज के दिन किसी विशेष मंत्र का जाप करते समय अपने साथ कलश में थोड़ा गंगाजल रखें। मंत्र जाप के बाद जल में फूंक मारें। अगर घर में कोई बीमार हो तो उसे उस जल को पीने को दें, स्वास्थ लाभ होगा।
amavasya.jpg
6.मौनी अमावस्या को जरूरतमंद लोगों को पितरों के नाम से भोजन जरूर कराएं। इससे दरिद्रता दूर होगी।

7.सुबह के समय कच्चे दूध में काला तिल जौ और गंगाजल मिश्री मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पण करने से दोषों से छुटकारा मिलेगा।
8.पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम से किसी गौशाला में गाय को चारा खिलाएं।

9.अगर संभव हो तो मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े,तिल के लड्डू, तिल का तेल,आंवला,दूध से बनी मिठाई, सफेद कपड़े,फल और सब्जियों का दान करें। इससे घर में बरकत होगी।
10.आज के दिन किसी मंदिर में छोटे-छोटे दो पीपल के पौधे लगाना भी शुभ माने जाते हैं। इससे ईश्वर की आप पर कृपा होगी।

Home / Dus Ka Dum / मौनी अमावस्या : ग्रहों का बन रहा है शुभ संयोग, इन 10 उपायों से चमकाएं किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो