
नृसिंह जयंती : इस शुभ मुहूर्त पर करें भगवान विष्णु की पूजा, होंगे ये 10 फायदे
नई दिल्ली। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नृसिंह जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के चौथे रूप नृसिंह का जन्म हुआ था। इस बार यह पर्व 17 मई यानि आज मनाया जा रहा है। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। तो क्या है पूजा के शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं।
1.पंचांग के अनुसार नृसिंह भगवान की पूजा का शुभ मुहूर्त 17 मई की शाम 4 बजकर 20 मिनट से लेकर 6 बजकर 58 मिनट तक का है।
2.भगवान नृसिंह को प्रसन्न करने के लिए नृसिंह जायानात्री मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। इससे कष्टों से छुटकारा मिलता है। मंत्र के जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें।
3.जिन लोगों के काम में अड़चनें आती रहती हैं उन्हें ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि। तन्नो नरसिंह प्रचोदयात। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मुसीबतों से बचाव होगा।
4.जो लोग कचहरी या मुकदमों से परेशान हैं उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए भगवान नृसिंह को दही का भोग लगाना चाहिए। इससे आपका काम बन जाएगा।
5.जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है उन्हें आज नृसिंह भगवान को मोरपंख चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से दोष के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।
6.अगर आपका बिजनेस नहीं चल रहा है और आप कर्ज में डूबते जा रहे हैं तो इससे उबरने के लिए नृसिंह को चांदी का टुकड़ा या मोती चढ़ाएं। इससे आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
7.अगर आप या घर का कोई अन्य सदस्य बीमारी से पीड़ित है और इलाज के बावजूद ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है तो नृसिंह भगवान को चंदन का लेप लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
8.अगर आपकी दूसरों से बनती नहीं है या आप अपने शत्रु को भी मित्र बनाना चाहते है। तो आज के दिन नृसिंह भगवान का ध्यान करते हुए मक्के के आटे का दान करें।
9.अगर आप दुश्मनों से बचना चाहते हैं तो विष्णु भगवान की पूजा करें। साथ नृसिंह भगवान पर ठंडा जल अर्पण करें।
10.आज के दिन विष्णु सहस्नाम का पाठ करना भी शुभ होता है। इससे आपका भाग्य तेज होगा। साथ ही विष्णु जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
Published on:
17 May 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
