scriptचैत्र नवरात्रि 2019: मां कुष्मांडा इन उपायों से जल्द होंगी प्रसन्न, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर | navratri upay to get blessings of maa kushmanda | Patrika News
दस का दम

चैत्र नवरात्रि 2019: मां कुष्मांडा इन उपायों से जल्द होंगी प्रसन्न, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा का दिन होता है।
मां कुष्मांडा देवी दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं।
इनकी पूजा व्यक्ति के विवेक को बढ़ाती है।

Apr 09, 2019 / 10:07 am

नितिन शर्मा

maa kushmanda

चैत्र नवरात्रि 2019: मां कुष्मांडा इन उपायों से जल्द होंगी प्रसन्न, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

नई दिल्ली। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन मां की पूजा करने से बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है और साथ ही कुंडली में बुध ग्रह के दोषों का भी निवारण होता है। मां कुष्मांडा सिंह पर सवार हैं अष्टभुजा धारी हैं हाथों में अस्त्र-शस्त्र और अमृत कलश लिए हैं जिनकी साधना बहुत उपयोगी मानी जाती है। आइये जानते हैं कि किन उपायों को करने से आपको मां कुष्मांडा की पूजा का फल मिलता है।

1.मां कुष्मांडा की पूजा करने से परिवार में सदैव खुशहाली रहती है परिवार के लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, यश, बल मिलता है और आयु में वृद्धि होती है।

2.इनकी पूजा करने से जल्दी ही आपकी बुद्धि और कौशल का विकास होता है साथ ही इच्छा शक्ति मजबूत होती है और रूके हुए कार्यों में जल्दी सफलता मिलती है।

3.देवी को लाल रंग के गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां अर्पण करनी चाहिए इससे जल्दी ही व्यक्ति का रुका हुआ पैसा वापिस मिलता है।

4.कहा जाता है कि शरण में आए अपने भक्त से मां कुष्मांडा बहुत ही जल्दी प्रसन्न होती हैं और उसके जीवन को सरल एवं समस्या मुक्त बनाती हैं।

5.मां कुष्मांडा को सच्चे मन से प्रसन्न करने से जल्दी ही रोग और पीड़ाओं का नाश होता है और धन एवं धन के स्त्रोंतों में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2019 : आज इस विधि से करें मां चन्द्रघंटा को प्रसन्न, हर समस्या जल्दी होगी खत्म

goddess kushmanda

6.देवी मां कुष्मांडा सूर्य लोक में वास करती हैं और कहा जाता है कि इन्ही के द्वारा पृथ्वी की उत्पत्ति हुई थी। जो व्यक्ति सच्चे मन से इनकी पूजा करता है उसे ज़रूर सफलता मिलती है।

7.मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है साथ ही कन्याओं की भोजन कराने से भी जल्दी ही माता की कृपा होती है।

8.नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने के बाद भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए और उसके बाद सभी देवी-देवताओं का स्मरण करना चाहिए।

9.मां कुष्मांडा की उपासना करने के लिए आपको ध्यान में बैठकर: वन्दे वांछित कामर्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्। सिंहरूढाअष्टभुजा कुष्माण्डायशस्वनीम्॥ मंत्र का जाप करना चाहिए।

10.इसी के साथ माता को सूखे मेवे अर्पण करने चाहिए और कुम्हडे यानी कि पेठे की बली देनी चाहिए इससे देवी कुष्मांडा शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

Home / Dus Ka Dum / चैत्र नवरात्रि 2019: मां कुष्मांडा इन उपायों से जल्द होंगी प्रसन्न, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो