scriptसावन के दूसरे सोमवार में चमकेगी इन राशि के लोगों की किस्मत, शिव जी को चढ़ाएं ये 10 चीजें | second somvar of sawan month will be lucky for these zodiac signs | Patrika News
दस का दम

सावन के दूसरे सोमवार में चमकेगी इन राशि के लोगों की किस्मत, शिव जी को चढ़ाएं ये 10 चीजें

Sawan Second Somvar : सावन के दूसरे सोमवार को राशि के अनुसार शिव जी को चीजें अपर्ण करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है

Jul 29, 2019 / 10:26 am

Soma Roy

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

नई दिल्ली। सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है। इस दिन शिव जी को बेलपत्र अर्पण करने और उनके जलाभिषेक से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन का सोमवार कई राशि के लोगों के लिए कुछ खास लेकर आया है। तो किन जातकों को आज होगा लाभ और राशिनुसार शिव जी को कौन-सी चीज करें अर्पण आइए जानते हैं।
1.मेष राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में लाभ के साथ दोस्तों से मुलाकात की संभावना होगी। आज के दिन मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को सफेद आंकड़े के पुष्प चढ़ाने चाहिए।
सावन के महीने में पढ़ लें शिव का ये एक शक्तिशाली मंत्र, आर्थिक तंगी समेत दूर होंगी ये 10 परेशानियां

2.वृषभ जातकों के लिए सावन का दूसरा सोमवार सामान्य रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें, क्योंकि ध्यान न देने पर धन का नुकसान हो सकता है। आज के दिन इन्हें शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाना चाहिए।
3.मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र के हिसाब से दिन अच्छा जाएगा। उन्हें नौकरी और बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। मगर पारिवारिक मनमुटाव होने की आशंका है। मिथुन जातकों को शिव पुराण का पाठ करना चाहिए।
4.कर्क जातकों के लिए सावन का दूसरा सोमवार मिलाजुला रहेगा। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। मगर वाणी पर नियंत्रण न रखने के चलते संबंधों में दरार पड़ सकती है। कर्क राशि के लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
5.सिंह राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मगर इन्हें कार्यक्षेत्र में लाभ और धन की प्राप्ति हो सकती है। सिंह जातकों को शिव मंदिर में पूजा और दान देना चाहिए।
6.सावन का दूसरा सोमवार कन्या राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। एक तरफ जहां उन्हें धन लाभ होने की संभावना है, तो वहीं उन्हें परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वालों को शिवलिंग पर दूध और दही चढ़ाना चाहिए।
shiv ji
7.तुला राशि वालों के लिए सावन का दूसरा सोमवार अच्छा जाएगा। उन्हें धन लाभ के साथ नौकरी में सफलता मिलेगी। अगर आज से आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो उसमें भी कामयाबी मिलेगी। तुला राशि के जातकों को शिव सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
8.वृश्चिक राशि के लोगों को आप परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं और वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। वृश्चिक राशि वालों को आज शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
9.धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन भारी जा सकता है। उनके रुपए डूबने के साथ लड़ाई-झगड़े की आशंका है। इससे बचने के लिए शिव जी का ध्यान करें और रुद्राक्ष की माला धारण करें।
10.मकर राशि वालों को लिए सावन का दूसरा सोमवार थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। मगर इसके साथ आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके लिए विवाह का भी योग बन सकता है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने चाहिए।
11.कुंभ राशि वालों को आज किसी कारणवश परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते तनाव बढ़ सकता है। मगर आपको इससे निपटने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। आज के दिन कुंभ जातकों को शिवलिंग का पंचामृत से स्नान कराना चाहिए।
12.मीन राशि वालों की आज अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में इनकी रुचि बढ़ सकती है। इसलिए शिव जी को खीर का भोग लगाएं, इससे आपका दिन अच्छा जाएगाा।

Home / Dus Ka Dum / सावन के दूसरे सोमवार में चमकेगी इन राशि के लोगों की किस्मत, शिव जी को चढ़ाएं ये 10 चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो