31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं ये लड़कियां, इनके घर आने से होती है तरक्की

समुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ-पैर की बनावट एवं कुछ खास निशान के जरिए व्यक्ति की किस्मत का अंदाजा लगाया जा सकता है

2 min read
Google source verification
luckiest girls

मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं ये लड़कियां, इनके घर आने से होती है तरक्की

नई दिल्ली। यूं तो लड़कियों को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, लेकिन समुद्रिक शास्त्र के मुताबिक महिलाओं के हाथ-पैर की बनावट एवं खास निशान उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं। तो कौन-सी ल़ड़कियां होती हैं सबसे ज्यादा लकी और क्या हैं इनकी खासियत आइए जानते हैं।

1.जिन लड़कियों की अंगुलियों के आगे का हिस्सा पतला होता है, ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए बहुत भाग्ग्यशाली होती हैं। क्योंकि इनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। ऐसी महिलाओं से शादी करने पर पति की तरक्की होती है।

2.जिन स्त्रियों की अंगुलियों के सारे पोर एक ही समान होते हैं ऐसी स्त्रियां एडस्ट करने में निपुण होती हैं। इसलिए ये किसी भी तरह के स्वभाव वाले लड़कों से बेहतर तालमेल बिठा सकती हैं। ये एक आदर्श कपल साबित होते हैं।

3.जिन लड़कियां की हथेली बड़ी और अंगुलियां गोल एवं मोटी होती है ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इनसे शादी करने से पति की खूब तरक्की होती है।

4.जिन लड़कियों की अंगुलियां गोल और लंबी होती हैं ऐसी स्त्रियों का भाग्य बहुत तेज होता है। उनके प्रभाव से उनके पति का जीवन भी बहुत समृद्धशाली हो जाता है। ऐसी लड़की से विवाह करने पर लड़के को सभी सुख प्राप्त होते हैं। वे विलासितापूर्ण जीवन जीने में सफल रहते हैं।

5.जिन लड़कियों की उंगलियों में तीन पोर होते हैं ऐसी लड़कियों को जीवन में हर सुख-सुविधा के संसाधन प्राप्त होते हैं। इन्हें किस्मत का भी साथ मिलता है। इसलिए ये कम मेहनत में ज्यादा सफलता हासिल कर लेती हैं।

6.जिन लड़कियों की अंगुलियां आगे से पतली होती है और सभी पोर बराबर व सुंदर दिखते है, ऐसी महिलाएं बहुत गुणी होती हैं। ये खाना बनाने से लेकर बाहर का कामकाज करने में माहिर होती हैं। इन्हें शांतिप्रिय महौल पसंद होता है इसलिए ये घर में सौहार्द का वातावरण बनाए रखती हैं।

7.जिन लड़कियों की अंगुलियां ज्यादा झुकी हुई होती हैं, ऐसी स्त्रियां बहुत खर्चीली होती हैं ऐसी महिलाएं बहुत शौकीन स्वभाव की होती हैं। इनका शुक्र ग्रह तेज होता है। इनके साथ शादी करने वाले पुरुषों का जीवन सुखमय बीतता है।

8.सीधी, मोटी और चिकनी अंगुलियों वाली महिलाएं भी भाग्यशाली होती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनके घर में आने से धन-सम्पत्ति में वृद्धि होती है। इससे पति की आय और समाज में सम्मान बढता है।

9.जिन लड़कियों की अंगुलियां बहुत छोटी होती हैं एवं हथेली का साइज भी कम होता है ऐसी महिलाएं बहुत खर्चीले स्वभाव की होती हैं। मगर शादी के मामले में वो भाग्यशाली होती हैं। इन्हें आदर्श पति मिलते हैं। ऐसी महिलाओं का व्यवहार अपने पति से बहुत अच्छा होता है। हालांकि ऐसी महिलाओं को उन्नति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

10.जिन लड़कियों के दोनों हाथों को जोड़ने पर अंगुलियों के बीच खाली जगह रहती है ऐसी लड़कियां भी लड़के के लिए किस्मतवाली साबित होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन मध्यम रहता है। इनके परिवार में आने से मिला—जुला महौल रहता है। कभी घर में एकदम से बहुत खुशियां आ जाती हैं तो कभी इनके लिए तरसना पड़ता है।

Story Loader