scriptविवादों में फंस चुकी हैं ये 10 एक्ट्रेसेज, झेलनी पड़ी शर्मिदगी | These Bollywood actresses have been in controversy | Patrika News
दस का दम

विवादों में फंस चुकी हैं ये 10 एक्ट्रेसेज, झेलनी पड़ी शर्मिदगी

बॉलीवुड सितारे हमेशा लाइम लाइट में बने रहना चाहते है। इसके लिए वह आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है। खुद को हाइलाट में रखने के लिए कई बार स्टार्स अच्छे काम के साथ-साथ बुरे काम भी कर बैठते है। वैसे बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता चोली दामन जैसा रहा है।

Sep 29, 2020 / 09:11 pm

Shaitan Prajapat

Bollywood actresses

Bollywood actresses

बॉलीवुड सितारे हमेशा लाइम लाइट में बने रहना चाहते है। इसके लिए वह आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते है। खुद को हाइलाट में रखने के लिए कई बार स्टार्स अच्छे काम के साथ-साथ बुरे काम भी कर बैठते है। वैसे बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता चोली दामन जैसा रहा है। यह विवाद फिर चाहे सितारों की फिल्मों को लेकर हो या उनकी जिंदगी को लेकर हों। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां भी ऐसे बड़े विवादों में फंस चुकी हैं। तो हम आपको बताएंगे किन-किन हिरोइनों के हिस्से में कंट्रोवर्सी आई है।

1.शर्लिन चोपड़ा
अपनी बोल्ड इमेज के मशहूर शर्लिन चोपड़ा अपनी फिल्मों के कारण अक्सर विवादों में छाई रहती है। शर्लिन सबसे ज्यादा विवादों में तब रही जब उन्होंने मशहूर मैगजीन प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं शर्लिन ने कई बार इस बात का भी खुलासा किया है कि वो जब मॉडलिंग करती थी तब उन्होंने पैसे लेकर कई लोगो के साथ बेड भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें
— L

ata Mangeshkar: लता मंगेशकर से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें


2. पूनम पांडे
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूनम पांडे भी अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर है। फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूनम विवादों छाई रहती है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि वह जानबूझ कर सुर्खियों में बनी रहना चाहती है, क्योंकि ऐसा करना उन्हें बहुत पसंद है।

3.राधिका आप्टे
राधिका आप्टे दूसरे सेलेब्रिटी की तरह ध्यान खींचने में विश्वास नहीं करती। राधिका तब सुर्खियों में आई जब कुछ नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई। हालांकि उन्होंने तस्वीरों में खुद होने से मना कर दिया था।

4. दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी वर्ष 2018 में एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थी। उन्होंने एक ब्रांडेड कंपनी के इनरवियर पहने हुए थे। यह इन्होंने लहंगे के साथ पहने हुए थे जिसकी वजह से जब सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें आई तो दिशा को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

5. करीना कपूर
करीना कपूर को विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) ने अपना निशाना बना लिया है तभी तो वीएचपी से जुड़ी एक संस्‍था की मैग्‍जीन में करीना कपूर के करीना कपूर खान बनने या यूं कहे सैफ अली खान के साथ निकाह करने पर ही सवाल खड़े कर दिया था। करीना कपूर का नाम लव जेहाद विवाद में शामिल कर लिया गया था। उनके चेहरे के आधे हिस्से को नीकब और अन्य आधे प्रदर्शित सिंदूर और बिंदी के साथ दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें

कैटरीना, बिपाशा, दीपिका, आलिया सहित इन 10 हसीनाओं को डेट कर चुके है रणबीर कपूर


6. तनुश्री दत्ता
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता साल 2018 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाई रही। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर योन शोषण के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग करते समय नाना पाटेकर ने उनके साथ बदतमीजी की थी।

7.दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फाइंडिंग फैनी के शॉट में अपने क्लीवेज शो को लेकर विवादों में घिर गईं। दीपिका ने मीडिया और इस विवाद के लिए जिम्मेदार लेखकों को सबक देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग किया। कई बी-टाउन के चेहरे और टीवी चैनल दीपिका के समर्थन में भी आए।

 

यह भी पढ़ें

बॉलीवुड से कम नहीं साउथ की ये एक्ट्रेसेस, कैटरीना-जैकलीन को देती है कड़ी टक्कर



8.वीना मलिक
अभिनेत्री वीना मलिक भी कर्ई बार विवादों में फंस चुकी हैं। वीना का अभिनेता रंजन वर्मा के साथ एक वीडियो लीक हो गया था। इस इंटीमेट वीडियो के बारे में वीना ने उनकी किसी फिल्म का सीन है।

9.मल्लिका शेरावत
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक विदेशी के साथ इंटीमेंट विडियो लीक हुआ था। हालांकि बाद में ये पता चला कि विडियो में मल्लिका नहीं, बल्कि उनकी कोई हमशक्ल थी।

10. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा के एक इंटीमेट विडियो ने भी खूब तहलका मचाया था। हालाकिं बाद में ये पता चला के विडियो फेक है और किसी ने सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए इसे बनाया था।

Home / Dus Ka Dum / विवादों में फंस चुकी हैं ये 10 एक्ट्रेसेज, झेलनी पड़ी शर्मिदगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो