हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं।
नई दिल्ली। दुनिया में कई धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं। कुछ देश ऐसी हैं जहां एक निश्चित धर्म के लोग ज्यादा मात्रा में रहते हैं और वहीं कुछ ऐसी भी जगहे हैं जहां किसी विशेष समुदाय के लोगों की जनसंख्या कम होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं। हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये आकंड़े समय -समय पर बदलते रहते हैं, लेकिन फिर भी जानकारी के लिहाज से यह ठीक है।
1. ईसाई : सबसे पहले बात करते हैं ईसाई धर्म के बारे में क्योंकि पूरी दुनिया में इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। संसार की पूरी आबादी में इनकी हिस्सेदारी करीब 31.5 प्रतिशत है।इनकी जनसंख्या 2.2 अरब है।
2. मुसलमान : अब बात करते हैं इस्लाम के बारे में क्योंकि ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। इनकी कुल संख्या करीब 1.6 अरब है।
3. हिंदू : हिन्दू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुदाय है। इनकी आबादी लगभग 1 अरब के आसपास है जो पूरी दुनिया की आबादी का 13.95 प्रतिशत है।
4. चीनी पारंपरिक धर्म : चौथे नंबर पर आता है चीन का पारंपरिक धर्म,जिसे अपनाने वालों की संख्या करीब 39.4 करोड़ है यानि कि पूरी आबादी का 5.5 प्रतिशत।
5. बौद्ध धर्म : अब आती है बौद्ध धर्म की बारी जिसे मानने वालों की संख्या करीब 37.6 करोड़ है।
6. अफ्रीकी पारंपरिक धर्म : करीब 40 करोड़ लोग अफ्रीकी पारंपरिक धर्म से जुड़े हुए हैं। यानि कि विश्व की आबादी में इनकी हिस्सेदारी करीब 5.59 प्रतिशत है।
7. सिख : सिख धर्म को अपनाने वालों की संख्या दुनिया में करीब 2.3 करोड़ है।
8. यहूदी : विश्व जनसंख्या में इनकी हिस्सेदारी 0.20 प्रतिशत है। यहूदी समुदाय के लोगों की जनसंख्या 1.4 करोड़ है।
9. जैन धर्म : संसार में जैन धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 42 लाख है।
10. शिंटो धर्म : यह जापान में पाया एक धर्म है, जिसे लगभग 40 लाख लोग मानते हैं।