scriptविनायक चतुर्थी 2019 : आज कर लें इनमें से कोई भी एक काम, दूर होंगे सारे संकट | vinayaka chaturthi 2019 :10 tips to please lord ganesha, know about it | Patrika News
दस का दम

विनायक चतुर्थी 2019 : आज कर लें इनमें से कोई भी एक काम, दूर होंगे सारे संकट

दूर्वा समेत गणेश जी को लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्लीFeb 08, 2019 / 12:39 pm

Soma Roy

vinayaka chaturthi 2019

विनायक चतुर्थी 2019 : आज कर लें इनमें से कोई भी एक काम, दूर होंगे सारे संकट

नई दिल्ली। देवों में प्रथम पूजनीय गणेश जी को यूं तो सभी देवी-देवताओं में सर्वोपरी रखा जाता है। उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली आती है। गणेश भगवान की आराधना के लिए आज बहुत शुभ दिन है। क्योंकि आज विनायक चतुर्थी का पर्व है। इस दिन गणपति को दूर्वा समेत ये चीजें चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होगी।
1.शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। कई जगह इसे वरद विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

2.विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
3.आज के दिन स्नान के बाद हरे रंग के कपड़े पहनकर गणपित जी की आराधना करने से पुण्य फल मिलता है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आएगी।

4.जो लोग जीवन में सभी सुखों को भोगना चाहते हैं उन्हें आज के दिन ‘ॐ गं गणपतयै नम:’मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।
5.जीवन में सफलता पाने के लिए गजानन को लाल सिंदूर चढ़ाएं। सिंदूर अर्पित करते समय इसे गणेश जी के सूढ़ से लेकर मस्तक तक लगाएं।

6.गणेश जी को मोदक बहुत पंसद है, इसलिए उन्हें इस चीज का भोग लगाने से गणपति की आप पर कृपा होगी। इससे आपके सारे कष्ट दूर होंगे।
7.विनायक चतुर्थी की शाम को गजानन को 21 बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं। जिनमें से पांच लड्डू किसी ब्राम्हण को दे दें। जबकि पांच लड्डू गणेश जी के चरणों के पास रख दें। अब शेष लड्डूओं को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें।
8.घर में धन-धान्य की वृद्धि के लिए उन्हें एक पीले कपड़े में धान बांधकर चढ़ाएं। इसके साथ उन्हें 11 दूर्वा भी चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में बरक्कत होगी।

9.नजरदोष से बचने के लिए गणेश यंत्र धारण करें। आप चाहे तो इसे पूजा के स्थान पर रखकर रोजाना इसके दर्शन करें।
10.गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए माता पार्वती और शिव की भी आराधना करें। साथ ही उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगे।

Home / Dus Ka Dum / विनायक चतुर्थी 2019 : आज कर लें इनमें से कोई भी एक काम, दूर होंगे सारे संकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो