इन चीजों के सामान बढ़ें
रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई का यह आंकड़ा पाकिस्तान के 17 बड़े शहरों में 51 वस्तुओं की कीमतों पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि जिन चीजों के दाम बढ़े हैं उनमें घी, आटा, खाद्य तेल, दूध, दही, अंडा, चावल के साथ-साथ टमाटर, एलपीजी, बकरे का मांस, जलावन लकड़ी, चाय की पत्ती भी शामिल हैं। जिन आठ चीजों के दाम घटे हैं उनमें केला, फॉर्म का मुर्गा, आलू, मसूर की दाल, मूंग की दाल, चीनी, लहसुन व प्याज शामिल हैं।