स्थानीय बाजार में सोने के दाम में बड़ी गिरावट
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 550 रुपए लुढ़ककर 38,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना स्टैंडर्ड भी 38,300 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए फिसलकर 30,000 रुपए पर रही। चांदी पर भी दबाव रहा। चांदी हाजिर 600 रुपए टूटकर 45,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 666 रुपए की गिरावट में 44,283 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपए फिसलकर क्रमश: 900 रुपए और 910 रुपए प्रति इकाई पर रही।