दिल्ली में ज्यादा बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
अगर बात पेट्रोल और डीजल की करें तो आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे, कोलकाता एवं मुंबई में 13 और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके चारों महानगरों में दाम क्रमश: 74.61, 77.23, 80.21 और 77.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम की बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.49, 69.85 70.76 और 71.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।