बैंकिंग सेक्टर में तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक एक्सचेंज 413.14 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक निफ्टी 364.85 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। गैस एंड ऑयल सेक्टर 338.97 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ है। कैपिटल गुड्स 179.39, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 142.78, पीएसयू 104.40, ऑटो 95.56, फार्मा 28.83 और एफएमसीजी सेक्टर में 56.35 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर 126.23 अंक, टेक 68.93 और मेटल सेक्टर में 36.79 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।