नई दिल्ली। जहां एक ओर इंटरनेशनल मार्केब् में क्रूड ऑयल के दाम नरमी के मूड में हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे अधिक इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर दूसरे महानगरों में यह बढ़ोतरी थोड़ी कम रही है। वास्तव में शनिवार और रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। उसके बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारों की मानें तो जल्द ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75 रुपए पार सकते हैं...