31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेड वॉर के अंत के लिए चीन-अमरीका के बीच फिर से होगी व्यापार वार्ता

30 और 32 जुलाई को दोनों के प्रमुख वार्ताकारों के बीच होगी बातचीत 12वें दौर की उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता शंघाई में होगी आयोिजत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 6:02 AM IST

Trade war

नई दिल्ली। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता काओ फंग ने जानकारी दी है कि 12वें दौर की चीन अमरीका व्यापार वार्ता ( China-US Trade Negotiation ) 30 से 31 जुलाई तक शंघाई ( Shanghai ) में आयोजित होगी। काओ फंग ने प्रेस वार्ता में बताया कि ओसाका ( osaka )में दो देशों के राज्याध्यक्षों के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमति लागू करने के लिए दोनों पक्षों के प्रमुख वार्ताकार 30 और 31 जुलाई को शंघाई में मिलेंगे और समानता और पारस्परिक आदर के आधार पर 12वें दौर की उच्च स्तरीय व्यापार वार्ता करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-सरकार उठाती है यह कदम तो 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो सकते हैं पेट्रोल के दाम

कुछ अमरीकियों द्वारा दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को विभाजित करने के कथन पर काओ फंग ने कहा कि ऐसी बात बाजार अर्थव्यवस्था के नियम के विरुद्ध है, दोनों पक्षों के उद्यमों की इच्छा के खिलाफ है, दोनों देशों की जनता के कल्याण के प्रतिकूल है और इससे वैश्विक व्यावसायिक श्रृंखला और विश्व अर्थव्यवस्था को भारी धक्का लगेगा।

यह भी पढ़ेंः-टाटा मोटर्स का घाटा पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुआ, शेयरों में 4 फीसदी की तेजी

कांग फंग ने कहा कि चीन और अमरीका के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद से 40 वर्षो में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं ऊंचे स्तर पर ओतप्रोत हैं। दोनों देशों की जनता यहां तक कि पूरे विश्व की जनता को इस से लाभ मिलता है। चीन और अमरीका की अर्थव्यवस्थाओं का विभाजन कल्पना के बाहर है और अमरीका के विभिन्न जगत भी यह नहीं देखना चाहते।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.