31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा मोटर्स का घाटा पिछले साल के मुकाबले दोगुना हुआ, शेयरों में 4 फीसदी की तेजी

गुरुवार को Tata Motors ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसमें कंपनी को घाटा हुआ है। नतीजों के बाद बाजार में गिरावट भी देखने को मिली थी। वहीं शुक्रवार को Company Shares में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Jul 2019, 11:20 AM IST

Tata Motors

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे ( First Quarter Result ) में उसे 3,679.66 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले दोगुना है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1,902.37 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि घरेलू ऑटो सेक्टर ( auto sector ) में भारी मंदी छाई हुई है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम स्थिर

यही नहीं वैश्विक स्तर पर भी ऑटो उद्योग में सुस्ती लग रही है। टाटा मोटर्स की अनुषंगी और ब्रिटेन की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव विनिर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्रों में उद्योग के वॉल्यूम में कमी आई है। जगुआर लैंड रोवर के वैश्विक खुदरा बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 11.6 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ेंः-आम्रपाली ग्रुप से लेकर नोकिया 8.2 फोन की लॉन्चिंग तक जानें सब, बस एक क्लिक में…

टाटा मोटर्स के शेयर का भाव गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर पिछले सत्र के मुकाबले 4.56 फीसदी की गिरावट के साथ 144.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं बात शुक्रवार की बात करें तो टाटा मोटर्स के शेयर्स के भाव करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ करोबार कर रहे हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.