16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा उछला, जानिए कहां आई सबसे ज्यादा तेजी

Why Share Market Rise Today: अमेरिका-ईरान पीस डील, होर्मुज के जल्द खुलने की उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से शेयर बाजार आज भी बढ़त लेकर बंद हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 16, 2026

Stock Market

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.71 फीसदी या 544 अंक की बढ़त के साथ 76,808 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक की 30 कंपनियों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.57 फीसदी या 135 अंक की बढ़त के साथ 23,989 पर बंद हुआ।

क्यों आई बाजार में तेजी?

स्टॉक मार्केट आज लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुआ है। यूएस-ईरान के बीच पीस डील होने से निवेशकों का सेंटीमेंट हाई है। पीस डील से जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की उम्मीद है। यही कारण है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। यह भारी मात्रा में तेल आयात करने वाले भारत के लिए काफी बड़ी गुड न्यूज है। यही कारण है कि मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, एनटीपीसी, एचयूएल, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा में देखने को मिली। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टीसीएस, आईटीसी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिद्रा और पावरग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, सनफार्मा, एसबीआई, बीईएल, टाटा स्टील, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिगो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी-50 के शेयरों का हाल

रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 2.31 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.27 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.39 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.95 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 0.86 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.36 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.67 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.26 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.81 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.26 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.32 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.53 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.18 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग