8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM-SYM Pension स्कीम में 54 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 3,000 रुपये महीने पाने के लिए जानिए क्या करना होगा

PM-SYM Pension Scheme: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए पेंशन की व्यवस्था प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना करेगी। इस योजना में योगदान देने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Pension Scheme

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 54 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। (Photo: AI)

Government Pension Scheme: देश में अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM‑SYM) में पात्र लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की सुनिश्चित पेंशन मिलती है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई 2026 तक देशभर में 54 लाख से ज्यादा लाभार्थी स्वेच्छा से इस योजना में शामिल हो चुके हैं। इस योजना की मदद से रेहड़ी‑पटरी वाले, मजदूर, घरेलू कामगार जैसे लोगों को भी रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिल सकेगी जैसे नौकरीपेशा लोगों को मिलती है।

PM-SYM में महिलाओं की हिस्सेदारी 53% पार

PM-SYM योजना में महिलाओं की भागीदारी अब आधे से ज्यादा हो गई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 29 जुलाई 2026 तक देशभर में 54 लाख से ज्यादा लाभार्थी स्वेच्छा से इस योजना में शामिल हो चुके हैं। इनमें 53.1 फीसदी महिलाएं हैं। महिलाओं की संख्या 28.674 लाख, जबकि पुरुष लाभार्थियों की संख्या 25.326 लाख है।

60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3,000 रुपये की पेंशन

PM-SYM के तहत अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के श्रमिकों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 3,000 रुपये की सुनिश्चित पेंशन मिलती है। इस योजना के तहत हर महीने श्रमिक को अपनी उम्र के हिसाब से योगदान देना होता है। 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ने वाले व्यक्ति को 55 रुपये प्रति माह जमा करना होता है, जबकि 40 साल की उम्र में शामिल होने पर मासिक योगदान 200 रुपये होता है। इसकी खास बात ये है कि योजना में श्रमिक जितना योगदान करता है, उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी उसके खाते में जमा करती है।

कौन ले सकता है PM-SYM का फायदा?

इस योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए और उसकी मासिक आय ₹15,000 या उससे कम होनी चाहिए। इसके अलावा वह EPF, ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए। रेहड़ी-पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार और दूसरे असंगठित क्षेत्र के श्रमिक इसके लिए पात्र हो सकते हैं।

PM‑SYM के लिए कैसे करें अप्लाई?

PM-SYM में रजिस्ट्रेशन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए कराया जा सकता है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट (https://maandhan.in) से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, सेविंग बैंक अकाउंट की पासबुक और ऑटो-डेबिट की मंजूरी से जुड़े दस्तावेज की जरूरत होती है।