8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil हुआ महंगा, इधर भारत में E20 पेट्रोल में पानी के दावे पर OMCs ने जारी की जांच रिपोर्ट

E20 Petrol Test Result: कच्चे तेल के दामों में 1% की तेजी दर्ज की गई। इधर भारत में E20 पेट्रोल में पानी की शिकायत पर OMCs ने देशव्यापी जांच के बाद 500 पीपीएम क्लोराइड के दावों को खारिज किया और निगरानी व्यवस्था मजबूत होने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Hike

Crude Oil के दामों में फिर से तेजी आई। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 8 August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण क्रूड के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में आम लोगों की नजर लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बनी हुई है। इसी समय भारत में E20 पेट्रोल को लेकर पिछले कुछ समय से क्लोराइड और पानी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दावों में पेट्रोल में 500 ppm तक क्लोराइड होने की बात कही गई थी। ऐसे में शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने देशभर में अतिरिक्त जांच के बाद इन दावों पर सफाई दी है। कंपनियों का कहना है कि जांच किए गए सैंपल में क्लोराइड का स्तर 0 से 3 ppm के बीच रहा और 500 ppm तक क्लोराइड मिलने के दावों की पुष्टि नहीं हुई।

Crude Oil के दाम में तेजी आई

शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड के दाम 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 78.18 रुपये पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड में इस तेजी का कारण होर्मुज से गुजरने वाले तीन जहाजों पर हमलों की सूचना है जिसकी जानकारी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने दी।

8 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के दाम

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)डीजल कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.50₹99.82
चेन्नई₹107.77₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹110.93₹98.80
भुवनेश्वर₹108.85₹100.56
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
लखनऊ₹103.06₹96.43
पटना₹114.36₹100.31
जयपुर₹112.69₹97.78
तिरुवनंतपुरम₹114.80₹103.64

E20 पेट्रोल में नहीं मिला पानी

E20 पेट्रोल में 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी मिलने के दावों के बीच OMCs ने पूरी सप्लाई चेन की गहन जांच कराई। कंपनियों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से किए गए रैंडम परीक्षणों में दावों की पुष्टि नहीं हुई। रिफाइनरी से मिले 100 से अधिक पेट्रोल नमूनों में क्लोराइड स्तर 1 पीपीएम या उससे कम पाया गया। वहीं 80 डिस्टिलरी से लिए गए एथेनॉल नमूनों में क्लोराइड 3 पीपीएम से कम रहा। टर्मिनल और डिपो के 80 से अधिक नमूनों में स्तर 3 पीपीएम से नीचे मिला। एक हजार से अधिक नमूनों की निगरानी में अब तक 160 रिपोर्टों का विश्लेषण किया गया, जिनमें स्तर 0 से 3 पीपीएम के बीच रहा। हालांकि, OMCs ने चार मामलों में क्लोराइड का स्तर बढ़ा हुआ पाए जाने की बात भी मानी है।कंपनियों के मुताबिक संबंधित सप्लाई तत्काल रोक दी गई और जांच के बाद corrective action लिया गया।