7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Money Tips: क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स कब इस्तेमाल करें और कब नहीं? जानें सही तरीका

Maximize Credit Card Benefits: क्रेडिट कार्ड पर मिले रिवॉर्ड पॉइंट्स का सही इस्तेमाल करने से हजारों रुपये की बचत हो सकती है। लेकिन पहले यह समझना जरूरी है कि रिवॉर्ड पॉइंट्स की असली कीमत कैसे निकालें? इसके साथ ही यह भी समझना जरूरी है कि रोजमर्रा के बिलों पर इनका इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा नहीं होता।
2 min read
Google source verification
Credit Card Reward Points

Credit Card के रिवार्ड पॉइंट का सही इस्तेमाल ज्यादा फायदा देता है। (फोटो: AI)

Credit Card Points Value: क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। ऐसे में क्या आप रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते ही उन्हें खर्च कर देते हैं? यह समझना जरूरी है कि हर जगह रिवॉर्ड पॉइंट्स खर्च करना समझदारी नहीं है। सही जगह इस्तेमाल करने पर वही पॉइंट्स 2 से 3 गुना तक ज्यादा फायदा दे सकते हैं। रिवॉर्ड पॉइंट्स को यात्रा जैसे खर्चों पर इस्तेमाल करने से इनकी वैल्यू ज्यादा मिलती है। जबकि रोजमर्रा के बिलों पर इन्हें लगाने से नुकसान हो सकता है। बैंकबाजार (BankBazaar) के सीईओ अधिल शेट्टी के अनुसार सही रणनीति से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

रिवॉर्ड पॉइंट्स की असली कीमत कैसे निकालें?

क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स की असली कीमत जानना आसान है। सबसे पहले यह देखें कि आपने कुल कितने पॉइंट्स कमाए हैं और उन्हें रिडीम करने पर एक पॉइंट की कितनी कीमत मिल रही है। उदाहरण के लिए, अगर आपका कार्ड हर 100 रुपये के खर्च पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है, तो 25,000 रुपये की खरीदारी पर आपको 500 पॉइंट्स मिलेंगे। यदि यात्रा बुकिंग के समय एक पॉइंट की कीमत 25 पैसे है, तो 500 पॉइंट्स की कुल वैल्यू 125 रुपये होगी। इस तरह आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स वास्तव में कितने रुपये के बराबर हैं।

इन खर्चों में रिवॉर्ड पॉइंट्स खर्च करना पड़ सकता है महंगा

एक्सपर्ट के अनुसार, घर का किराया, बीमा प्रीमियम और बिजली-पानी जैसे रोजमर्रा के बिलों का भुगतान रिवॉर्ड पॉइंट्स से करना अक्सर फायदे का सौदा नहीं होता। इन श्रेणियों में बैंक आमतौर पर हर रिवॉर्ड पॉइंट की कम कीमत तय करते हैं। आइए उदाहरण से समझते हैं। 10,000 रुपये के यूटिलिटी बिल पर अगर बैंक हर पॉइंट को सिर्फ 0.15 रुपये मानता है तो लगभग 66,000 पॉइंट्स खर्च हो जाएंगे। वहीं, फ्लाइट बुकिंग में 25 पैसे की दर से ये पॉइंट 16,500 रुपये का मूल्य दे सकते हैं। ऐसे में इन्हीं पॉइंट्स का इस्तेमाल किसी फ्लाइट टिकट की बुकिंग में करने पर प्रति पॉइंट अधिक मूल्य मिल सकता है। इसलिए बेहतर है कि ऐसे नियमित खर्च नकद या सामान्य भुगतान से करें और रिवॉर्ड पॉइंट्स को ज्यादा वैल्यू वाले विकल्पों के लिए बचाकर रखें।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग