20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife के साथ Post Office की RD स्कीम में निवेश करके 5 साल में कैसे बनाएं 22 लाख का फंड, समझें कैलकुलेशन

Post Office RD Return: पोस्ट ऑफिस आरडी में मैच्योरिटी अवधि को आवेदन देकर 5 साल आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही इस स्कीम में लोन की सुविधा भी मिलती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 19, 2026

Post Office RD Calculator

पोस्ट ऑफिस आरडी में लोन की सुविधा भी मिलती है। (PC: AI)

Post Office RD Calculator: युवाओं के सामने इस समय सेविंग्स न होना बड़ी समस्या बनता जा रहा है। क्रेडिट कार्ड से बेहताशा शॉपिंग और आसानी से मिल जाने वाले लोन्स के चलते लोगों के कर्जे बढ़ रहे हैं। फिर हर महीने मिलने वाली सैलरी का बड़ा हिस्सा ईएमआई भरने में चला जाता है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट्स को ऑटोमेट करना सबसे अच्छा ऑप्शन है। यानी सैलरी आते ही जैसे हर महीने अपने आप ईएमआई कट जाती है, उसी तरह निवेश की रकम भी कट जाए। इस तरह आप नियमित रूप से बचत कर सकते हैं।

नेशनल सेविंग्स रिक्यूरिंग डिपॉजिट अकाउंट

अगर आप शेयर मार्केट में निवेश का जोखिम नहीं लेना चाहते और हर महीने छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो भारतीय डाक की नेशनल सेविंग्स रिक्यूरिंग डिपॉजिट अकाउंट यानी आरडी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक सरकार समर्थित स्कीम है। ऐसे में यहां गारंटीड रिटर्न मिलता है। सरकार हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है। इस समय पोस्ट ऑफिस आरडी में 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।

न्यूनतम 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम 100 रुपये महीने से निवेश किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस आरडी में सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। अगर आप और आपकी पत्नी दोनों वर्किंग हैं, तो दोनों मिलकर पोस्ट ऑफिस आरडी में जॉइंट अकाउंट खुलाकर अच्छा-खासा फंड तैयार कर सकते हैं। इस स्कीम में लोन की भी सुविधा मिलती है। पोस्ट ऑफिस आरडी में मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। संबंधित पोस्ट ऑफिस में आवेदन देकर इस अकाउंट को 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं।

5 साल में ऐसे बनेगा 22 लाख का फंड

अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट से 5 साल में 22 लाख रुपये का फंड जुटाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने 31000 रुपये आरडी अकाउंट में डालने होंगे। दोनों पति-पत्नी हर महीने अपनी सैलरी से 15,500 रुपये बचाकर जॉइंट आरडी खाते में कुल 31,000 रुपये डाल सकते हैं। 5 साल तक यह निवेश करने पर आपके पास 22,12,341 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें 18,60,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी और 3,52,341 रुपये ब्याज आय होगी।

अवधिमासिक निवेशकुल निवेशब्याज से कमाईमैच्योरिटी पर कुल फंड
5 साल₹31,000₹18,60,000₹3,52,341₹22,12,341
10 साल₹31,000₹37,20,000₹15,76,490₹52,96,490

अगर आप आरडी अकाउंट को 5 साल आगे बढ़ाएं और 10 साल तक यह निवेश जारी रखें तो 52,96,490 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 37,20,000 रुपये आपकी निवेश रकम होगी। वहीं, 15,76,490 रुपये ब्याज आय होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)