15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Why Share Market Rise Today: यूएस-ईरान पीस डील, रुपये में मजबूती, क्रूड ऑयल में गिरावट, इंडिया VIX के लुढ़कने और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते आज भारतीय बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 15, 2026

Why Share Market rise today

शेयर बाजार में आज भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.97 फीसदी या 736 अंक की बढ़त लेकर 76,264 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.98 फीसदी या 231 अंक की बढ़त के साथ 23,853 पर बंद हुआ। सेक्टोरल सूचकांकों की बता करें, तो आस सबसे अधिक बढ़त रियल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फाइनेंशियल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में दर्ज हुई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

इन बड़े शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

इन बड़े शेयरों में दिखी गिरावट

बाजार में तेजी के पीछे क्या रहे बड़े कारण?

  1. अमेरिका-ईरान समझौते से कम हुआ तनाव

करीब 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान ने युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर सहमति बना ली है। यह वही समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया की लगभग 20% ऑयल सप्लाई गुजरती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इस समझौते की जानकारी दी। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी दिखी है। दोनों देशों के बीच औपचारिक पीस डील पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर होने की संभावना है।

  1. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 5 फीसदी गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पर आ गई है। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह काफी राहत की बात है। सस्ता कच्चा तेल महंगाई के दबाव को कम करता है, रुपये को मजबूती देता है और व्यापार घाटे पर भी राहत पहुंचाता है। इससे स्टॉक मार्केट में निवेशकों का कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ है।

  1. रुपया हुआ मजबूत

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक माहौल में सुधार के चलते भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे चढ़कर 94.60 के स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने भी रुपये को सपोर्ट दिया।

  1. वैश्विक बाजारों से मिला मजबूत सपोर्ट

एशियाई बाजारों में भी निवेशकों का उत्साह देखने को मिला है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 6% चढ़ गया। जापान का निक्की 225 इंडेक्स 5% से ज्यादा मजबूत हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए थे।

  1. निवेशकों का डर हुआ कम

बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडिया VIX करीब 4 फीसदी गिरकर 14.18 पर आ गया है। आमतौर पर VIX में गिरावट का मतलब होता है कि निवेशकों की चिंता कम हो रही है और वे जोखिम लेने के लिए ज्यादा तैयार हैं। यही वजह है कि शेयर बाजार में खरीदारी बढ़ी।