3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: करीब 550 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, IT शेयरों में सबसे अधिक तेजी, जानिए बाजार का हाल

IT Stocks Rise: आईटी शेयरों में आज सोमवार को सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.28 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑटो, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 03, 2026

Share Market Today

Share Market भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market 3rd August: भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.70 फीसदी या 544 अंक की बढ़त के साथ 78,639 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.60 फीसदी या 390 अंक की बढ़त के साथ 24,774 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

IT शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 3.28 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.48 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.72 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.54 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.48 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.43 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.90 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.29 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.38 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.54 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 3.09 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई सबसे अधिक तेजी

कंपनीशेयर प्राइसप्रतिशत बदलाव (%)
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,260.005.13%
टीसीएस2,473.704.57%
इंडिगो5,400.004.43%
इन्फोसिस1,180.004.42%
श्रीराम फाइनेंस1,090.204.16%
एक्सिस बैंक1,272.003.46%
बजाज फिनसर्व2,096.003.30%
बजाज ऑटो11,856.002.91%
टीवीएस मोटर349.302.81%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,180.002.78%
आयशर मोटर्स8,050.002.76%
विप्रो188.662.73%
इटरनल310.502.66%
आईसीआईसीआई बैंक1,460.002.57%
टाइटन5,000.002.56%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज263.002.53%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,110.002.48%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत बदलाव (%)
अपोलो हॉस्पिटल्स8,820.00-1.53%
सन फार्मा1,963.50-1.36%
मारुति सुजुकी14,150.00-0.59%
ओएनजीसी242.00-0.22%
टेक महिंद्रा1,649.00-0.14%
भारती एयरटेल1,970.50-0.08%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)