शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Sep 21, 2019 / 12:27 pm

सुनील शर्मा

Online mock test exam guide general knowledge questions answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज में कितने प्रतिशत की कमी कर दी है?
(अ) 0.50 प्रतिशत
(ब) 0.20 प्रतिशत
(स) 0.35 प्रतिशत
(द) 0.15 प्रतिशत

प्रश्न (2) – विंग कमांडर अभिनन्दन को कौन-से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(अ) वीर चक्र
(ब) महावीर चक्र
(स) युद्ध सेवा मेडल
(द) परमवीर चक्र

प्रश्न (3) – अरब देशों में किस देश के डॉक्टरों की डिग्री अमान्य घोषित कर दी गई है?
(अ) अमरीका
(ब) चीन
(स) भारत
(द) पाकिस्तान

प्रश्न (4) – हाल ही ललित कला अकादमी का कौन-सा स्थापना दिवस मनाया गया?
(अ) 62वां
(ब) 65वां
(स) 64वां
(द) 63वां

प्रश्न (5) – मुंशी प्रेमचंद की जयंती कब मनाई जाती है?
(अ) 20 अगस्त
(ब) 13 जुलाई
(स) 26 अगस्त
(द) 31 जुलाई

प्रश्न (6) – वी.पी. मेनन ने अपनी रिपोर्ट में सेना का प्रमुख केन्द्र कहां रखने का सुझाव दिया था?
(अ) उदयपुर
(ब) जैसलमेर
(स) जोधपुर
(द) जयपुर

प्रश्न (7) – हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्रोत है-
(अ) पुरातात्विक खुदाई
(ब) पकी मिट्टी की मुहरों पर अंकित लेख
(स) शिलालेख
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न (8) – फाह्यान कहां का निवासी था?
(अ) भूटान
(ब) अमरीका
(स) चीन
(द) बर्मा

प्रश्न (9) – निम्नलिखित में से किस प्रदेश में पिग्मी निवासी पाए जाते हैं?
(अ) सहारा प्रदेश
(ब) कालाहारी प्रदेश
(स) पम्पास क्षेत्र
(द) विषुवतरेखीय वन क्षेत्र

प्रश्न (10) – किसे ‘टेनिस का मक्का’ कहा जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलियन ओपन
(ब) विंबलडन
(स) डेविस कप
(द) फ्रेंच ओपन

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (अ), 3. (द), 4. (ब), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (ब)

Home / Education News / Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.