शिक्षा

Exam Guide: इस ऑनलाइन एग्जाम से चेक करें अपनी परीक्षा की प्रिपरेशन

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Oct 11, 2019 / 02:24 pm

सुनील शर्मा

Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – बिहार का पहला महिला डाकघर किस शहर में खोला गया है?
(अ) पटना
(ब) गया
(स) हाजीपुर
(द) दरभंगा

प्रश्न (2) – लद्दाख के किस नृत्य को हाल ही गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में सबसे बड़े लद्दाखी नृत्य के रूप में शामिल किया गया है?
(अ) कोकारी
(ब) मंडोल
(स) शोंडोल
(द) नारोपा

प्रश्न (3) – ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व लेग स्पिनर पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है?
(अ) एडम जंपा
(ब) शेन वॉर्न
(स) नाथन लियोन
(द) ग्लेन मैक्ग्रा

प्रश्न (4) – अमरीका में निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही हाउडी मोदी कार्यक्रम आयोजित किया गया?
(अ) बोस्टन
(ब) ह्यूस्टन
(स) शिकागो
(द) न्यूयॉर्क

प्रश्न (5) – राजस्थान का नालंदा कौनसा जिला कहलाता है?
(अ) कोटा
(ब) जोधपुर
(स) अजमेर
(द) भीलवाड़ा

प्रश्न (6) – ब्राह्मी लिपि को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?
(अ) ए. कनिंघम
(ब) ए.एच. दानी
(स) व्यूलर
(द) जेम्स प्रिंसेप

प्रश्न (7) – भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेद में से कौन विधायन सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण लगाता है?
(अ) अनुच्छेद 15
(ब) अनुच्छेद 14
(स) अनुच्छेद 16
(द) अनुच्छेद 17

प्रश्न (8) – निम्न में से किस क्रिकेटर को ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से जाना जाता है?
(अ) सुनील मनोहर गावस्कर
(ब) सौरभ गांगुली
(स) विनोद काम्बली
(द) युवराज सिंह

प्रश्न (9) – ‘शोरा’ किस देश की संसद को कहा जाता है?
(अ) जापान
(ब) चीन
(स) अफगानिस्तान
(द) ईरान

प्रश्न (10) – एक दिन में कितनी बार किसी घड़ी की सुइयां एक दूसरे की विपरीत दिशा में होंगी?
(अ) 20
(ब) 4
(स) 24
(द) 22

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (अ), 6. (द), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (द)

Home / Education News / Exam Guide: इस ऑनलाइन एग्जाम से चेक करें अपनी परीक्षा की प्रिपरेशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.