प्रश्न (1) – असम सरकार ने अरुंधति स्वर्ण योजना के तहत प्रत्येक दुल्हन को कितने ग्राम सोना उपहार देने की घोषणा की है?
(अ) 20 ग्राम
(ब) 30 ग्राम
(स) 10 ग्राम
(द) 40 ग्राम
प्रश्न (2) – अरुणाचल प्रदेश में हाल ही लॉन्च किये गये पहले हिंदी समाचार पत्र का नाम है-
(अ) अरुण भूमि
(ब) हिन्द भूमि
(स) खबरनामा
(द) पूर्वोदय टाइम्स
प्रश्न (3) – किसका नाम ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया गया है?
(अ) स्मृति मंधाना
(ब) पी.वी. सिंधू
(स) रोहित शर्मा
(द) दुती चंद
प्रश्न (4) – ‘भारत में सडक़ दुर्घटनाएं- 2018’ रिपोर्ट के अनुसार वर्ष २०१७ के मुकाबले २०१८ में सडक़ दुर्घटनाओं में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
(अ) 0.64 प्रतिशत
(ब) 2.50 प्रतिशत
(स) 0.46 प्रतिशत
(द) 0.50 प्रतिशत
प्रश्न (5) – राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिदेशक कौन थे?
(अ) ज्ञानप्रकाश पिलानिया
(ब) पी.सी. मिश्रा
(स) के.एन. ठाकुर
(द) रघुनाथ सिंह
प्रश्न (6) – नटराज की प्रसिद्ध कांस्य मूर्ति किस कला का उदाहरण है?
(अ) चोल कला का
(ब) शुंग कला का
(स) गुप्त कला का
(द) मौर्य कला का
प्रश्न (7) – कालिदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नाटक का नायक था-
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) गौतमीपुत्र शातकर्णी
(स) अग्निमित्र
(द) चंद्रगुप्त द्वितीय
प्रश्न (8) – ‘हितोपदेश’ नामक प्राचीन व प्रसिद्ध कथा ग्रंथ किसने लिखा था?
(अ) नारायण पण्डित
(ब) नागार्जुन
(स) बाणभट्ट
(द) अश्वघोष
प्रश्न (9) – एमनेस्टी इंटरनेशनल को किस वर्ष का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया?
(अ) 1985 का
(ब) 1981 का
(स) 1977 का
(द) 1973 का
प्रश्न (10) – ‘राष्ट्रीय पुलिस अकादमी’ कहां स्थित है?
(अ) भुवनेश्वर में
(ब) भोपाल में
(स) पटना में
(द) हैदराबाद में
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (द)