डोटासरा ने बताया कि प्रतिवर्ष कक्षा 8, 10 तथा 12 के परीक्षा परिणामों के आधार पर राजकीय विद्यालयों के लिए 1 से 5 स्टार रेटिंग्स जारी की जाती है। 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने तथा 40 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर 5 स्टार रेटिंग दी जाती है तथा 60 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम पर 1 स्टार रेटिंग दी जाती है। इस वर्ष जारी की गई कक्षा 10 और 12 की समेकित रेटिंग्स में राज्य के 2633 सरकारी विद्यालयों को 5 स्टार रेटिंग मिली है। उन्होंने बताया कि सत्र 2019-20 में कोरोना संक्रमण की वजह से कक्षा 8 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके कारण उस साल कक्षा 8 की स्टार रेटिंग जारी नहीं की गयी थी।