
Himachal Pradesh University Exams 2021 Postponed: कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से हुए वृद्धि को देखते हुए केंद्र और राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा कई अहम् फैसले लिए जा रहे हैं। आज सीबीएसई और आरबीएसई के बाद हिमाचल प्रदेश में भी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। प्रदेश के विश्वविद्यालय की यूजी की सत्रांत परीक्षाएं 17 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं स्थगित किए जाने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अहम् फैसला लिया है। अभी तक ज्यादातर राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं पर ही फैसला लिया है। राजस्थान सहित में ज्यादातर राज्यों में विश्वविद्यालयों द्वारा इसी महीने से परीक्षाएं शुरू की जाने वाली है। उत्तर प्रदेश में भी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह जानकारी दी है।
सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाएं रद्द और स्थगित किए जाने के फैसले के तुरंत बाद ही हिमाचल सरकार ने भी उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया। प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर एक मई को समीक्षा किए जाने के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। संक्रमण में वृद्धि नहीं होने की स्थिति में परीक्षाएं 18 मई से पुनः शुरू हो सकेगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबद्ध कॉलेजों में 17 अप्रैल से यूजी की सत्रांत परीक्षाएं आयोजित की जानी थी। इन परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने जारी कर दिया है। यूजी डिग्री कोर्स की एग्जाम में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। इनके लिए 154 परीक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार कर रखी थी।
Web Title: Himachal Pradesh University Exams 2021 Postponed Amid COVID-19 Spike
Updated on:
15 Apr 2021, 4:09 PM IST
Published on:
14 Apr 2021, 8:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.