scriptगेट 2021 रिजल्ट घोषित, स्कोर कार्ड यहां से करें डाउनलोड | How To Check GATE 2021 Result | Patrika News
शिक्षा

गेट 2021 रिजल्ट घोषित, स्कोर कार्ड यहां से करें डाउनलोड

GATE 2021 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2021 Result की घोषणा कर दी है।

Mar 20, 2021 / 08:47 am

Deovrat Singh

Gate 2021 Result
GATE 2021 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आधिकारिक वेबसाइट पर GATE 2021 Result की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार GATE 2021 के लिए उपस्थित हुए थे, वे GATE 2021 Result डाउनलोड करने के लिए GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। कुछ दिन पूर्व ही फाइनल उत्तर कुंजी और क्वेश्चन पेपर जारी किए गए थे।

Click Here For Check GATE 2021 Result

GATE 2021 की परीक्षा 6 से 14 फरवरी 2021 तक आयोजित हुई थी। इसके लिए करीब लगभग 9 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमे से करीब 75 फीसदी विद्यार्थियों ने GATE 2021 परीक्षा में हिस्सा लिया था। GATE 2021 परीक्षा की आंसर की 26 फरवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 मार्च तक का समय दिया था। GATE 2021 की उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण पश्चात फाइनल आंसर की जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें

अब इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्स और फिजिक्स का होना जरुरी नहीं

IIT बॉम्बे द्वारा परिणामों की घोषणा 19 मार्च को कर दी गई है। “GATE 2021 के परिणाम फाइनल आंसर की के जरिए तैयार किए गए हैं। गेट 2021 का स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Home / Education News / गेट 2021 रिजल्ट घोषित, स्कोर कार्ड यहां से करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो