scriptJEECUP Answer Key 2021 : यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड | jeecup answer key 2021 up polytechnic joint exam answer key released | Patrika News
शिक्षा

JEECUP Answer Key 2021 : यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

UP jeecup answer key 2021 : उत्तर प्रदेश ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।

नई दिल्लीSep 07, 2021 / 02:13 pm

Shaitan Prajapat

UP jeecup answer key 2021

UP jeecup answer key 2021

UP JEECUP Answer Key 2021 : उत्तर प्रदेश ज्वांइट एंट्रेंस एग्जाम पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन परीक्षा की आंसर-की (uttar pradesh polytechnic joint entrance exam answer key released) जारी कर दी गई है। इसको आधिकारिक साइट jeecup.nic.in पर अपलोड किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे सभी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर गलत प्रश्नों के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

गलत सवाल पर दर्ज करवा सकते है आपत्ति
उत्तर प्रदेश (up jeecup answer key 2021) के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसके सवाल गलत है तो वह प्रति सवाल शुल्क अदा कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

SBI Apprentice Admit Card 2021 : एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे डाउनलोड करे आंसर की:—
— उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
— वेबसाइट पर दिए गए JEECUP Answer Key 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
— अब आपके सामने आपकी आंसर-की नजर आएगी।
— इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें

UTET 2021: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए परीक्षा पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता



3,54,757 अभ्यर्थियों बैठे थे परीक्षा में
यूपी पॉलिटेक्निक (up jeecup answer key 2021) की प्रवेश परीक्षा में 3 लाख 54 हजार 757 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक किया गया था। तीन पारियों में इस परीक्षा आयोजित की गई थी। पहली पारी में सुबह 8 से 10:30 बजे, दूसरी पारी में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे और तीसरी पारी शाम 4 बजे से 6.30 तक परीक्षा संपन्न हुई थी।

यह भी पढ़ें

JEE Advanced 2021: IIT खड़गपुर ने अपडेटेड इंफोर्मेशन ब्रॉशर जारी किया, जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

 

Home / Education News / JEECUP Answer Key 2021 : यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो