
interview,Education News,interview tips,general knowledge,GK,competition exam,education tips in hindi,questions Answers,
प्रतियोगी परीक्षाओं में आमतौर पर करंट इश्यूज के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। ये राष्ट्रीय अथवा अन्तरराष्ट्रीय स्तर के इश्यूज हो सकते हैं अथवा सामान्य ज्ञान-विज्ञान से जुड़े प्रश्न भी हो सकते हैं। रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में जानेंगे-
प्रश्न - (1) नीम में क्या चीज होती है जिससे वह कड़वा होता है?
नीम के तीन कड़वे तत्वों को वैज्ञानिकों ने अलग निकाला है जिन्हें निम्बिन, निम्बिडिन और निम्बिनिन नाम दिए हैं। सबसे पहले 1942 में भारतीय वैज्ञानिक सलीमुजमा सिद्दीकी ने यह काम किया। वे बाद में पाकिस्तान चले गए थे। नीम का यह कड़वा तत्व एंटी बैक्टीरिया, एंटी वायरल होता है और कई तरह के जहरों को ठीक करने का काम करता है।
प्रश्न - (2) क्या दुनिया में कोई दो सूर्यों वाला ग्रह भी अत्सित्व में है?
नासा की केपलर दूरबीन ने इस ग्रह को खोजा है। पृथ्वी से इसकी दूरी 200 प्रकाश वर्ष है। यह पहला मौका है जब दो सूर्यों वाला कोई ग्रह मिला है। यह नए श्रेणी के खोगलीय मंडल की खोज है जो हमारे काम आ सकती है। हमारी आकाशगंगा के ज्यादातर तारे बाइनरी सिस्टम में हैं। दो सूर्य होने का अर्थ है कि दिन खत्म होने पर केपलर 16बी में दो बार सूर्यास्त होता होगा। केपलर 16बी के पास मौजूद बड़ा सूरज हमारे सूर्य का 69 फीसदी है। छोटा सूर्य सिर्फ 20 फीसदी है। इसकी वजह है ग्रह का तापमान भी -73 से -101 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इतनी ठंड में वहां इंसान के जीवन के लिए संभावनाएं नहीं हैं। ग्रह चट्टानों और गैसों से भरा हुआ है। केपलर 16बी 229 दिन में अपने दोनों सूर्यों की परिक्रमा पूरी करता है।
प्रश्न - (3) छींक आते समय आंखें क्यों बंद हो जाती हैं?
छींक एक अनैच्छिक क्रिया है जो किसी बाह्य उद्दीपन या पदार्थ के श्वास नली में आ जाने के कारण होती है। इसका प्रयोजन उसे बाहर निकाल फेंकना होता है। यह प्रक्रिया एक रिफ्लेक्स है, जो स्नायुओं द्वारा संचालित होती है। क्षणभर के अंतराल में श्वासनली की हवा मांसपेशियों के संकुचन से बाहर फेंक दी जाती है। जोर से उत्पन्न झटके का असर आंखों की मांसपेशियों पर भी पड़ता है और ‘आई-बॉल’ को बाहर की ओर धक्का न लगे, इसलिए आंखें कसकर बंद हो जाती हैं।
प्रश्न - (4) क्या मछलियां और पानी के जीव-जन्तु भी सोते हैं?
मछलियां भी सोती हैं, पर उस तरह नहीं जैसा हम समझते हैं। उसकी आंख की पुतलियां बंद नहीं होतीं तो हमें लगता है कि वे जागती रहती हैं। अपने एक्वेरियम में आप ध्यान से देखें तो पाएंगे कि कई बार मछली अपेक्षाकृत शांत या गतिविधिहीन अवस्था में होती है। वही उसकी नींद है।
प्रश्न - (5) ठंडे देशों में झीलों के जम जाने के बाद भी जलीय जन्तु जिंदा कैसे रहते हैं?
बर्फ के नीचे के जल का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस हो जाता है।
प्रश्न - (6) अंतरिक्ष में जाने के बाद क्या लंबाई बढ़ जाती है?
अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण का बल नहीं होता इसलिए पृथ्वी छोडऩे के बाद अंतरिक्ष-यात्रियों की ऊंचाई एक-दो इंच बढ़ जाती है।
Published on:
26 Dec 2018 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
