29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: मंत्री हिमंत बिस्वा का कोरोना को लेकर अजीब बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

Assam Assembly Elections 2021 बीजेपी के लिए अजीब बयान देकर मुश्किल बढ़ा रहे हिमंत बिस्वा सरमा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Apr 2021, 2:45 PM IST

Himant Biswa Sarma

हिमंत बिस्वा सरमा

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार पार्टी नेता और मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ( Himant Biswa Sarma ) का विवादित बयान पार्टी के लिए चुनाव के बीच मुश्किल खड़ी कर सकता है।

दरअस देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण ने कहर मचा रखा है। पहली बार देश में कोरोना के एक दिन के मामलों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच चुका है। लेकिन असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस कोरोना के खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने कोरोना को लेकर लापरवाही वाला जवाब दिया है।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 बोड़ोलैंड में छिपी है 'बहुमत' की चाबी, कांग्रेस-बीजेपी दोनों लगा रहे जोर

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कोरोना को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोरोना अब चला गया है। ऐसा बयान उन्होंने तब दिया है जब देश में एक दिन में कोरोना के नए मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सरमा सिर्फ इतने भर से नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह डाला कि मास्क लगाने से ब्यूटी पार्लर का धंधा चौपट हो जाएगा।

असम के स्वास्थ्य मंत्री का ये बयान इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ये बयान उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान दिया। उनके इस बयान की वीडियो अब विपक्ष भी शेयर कर रहा है।
एक इंटरव्यू में जब हिमंत से कोरोना पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने अपने जवाब से हर किसी को हैरान कर दिया।

उन्होंने कहा कि मास्क क्यों पहनना चाहिए और क्यों इसको लेकर लोगों में डर पैदा किया जाए।
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- 'अगर लोग मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे? ब्यूटी पार्लरों को भी चलना चाहिए।
जिस दिन मुझे लगेगा कि कोविड-19 का खतरा है उस दिन लोगों को फिर से मास्क पहनने के लिए कह दिया जाएगा। असम से अभी कोरोना चला गया है। '

कांग्रेस के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कन्वेनर सरल पटेल ने इस वीडियो क्लीप को साझा किया है। उन्होंने लिखा असम के स्वास्थ्य मंत्री और फॉर एवर सीएम-इन वेटिंग कहते हैं- 'असम में कोई कोविद नहीं है, असम में अब मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई जरूरत है तो मैं लोगों को मास्क पहनने के लिए सूचित करूंगा।'

वहीं कार्ति चिदंबरम ने भी सरल पटेल के वीडियो को शेयर करते हुए हिमंत के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा- ठीक है, ये बात ( कोरोना नहीं है, मास्क लगाने से ब्यूटी पार्लर का धंधा चौपट हो जाएगा ) नोट कर ली है।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021: भूपेश बघेल का दावा, इस खास रणनीति से जीतेगी कांग्रेस

आपको बता दें कि इससे पहले भी अपने एक बयान के चलते हिमंत बिस्वा पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे प्रचार पर रोक लगाई थी। उनके खिलाफ विपक्ष ने शिकायत दर्ज की थी।

हिमंत बिस्वा सरमा के इस तरह के विवादित बयान बीजेपी के लिए चुनाव में बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। 6 अप्रैल को असम में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है।

40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से हिमंत बिस्वा सरमा के भाग्य का फैसला भी होना है। हिमंत बिस्वा के बयान चुनाव पर कितना असर डालेंगे इसका फैसला 2 मई को आने वाले नतीजों में हो जाएगा।

आइए पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List