30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: भूपेश बघेल का दावा, इस खास रणनीति से जीतेगी कांग्रेस

Assam Assembly Elections 2021 के बीच पत्रिका डॉट कॉम से विशेष बातचीत में भूपेश बघेल का दावा, छत्तीसगढ़ मॉडल सच्चा, गुजरात मॉडल झूठ का जाल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Apr 2021, 12:52 PM IST

Bhupesh Baghel

कांग्रेस के असम चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल

नई दिल्ली/अनुराग मिश्र। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) जीतकर कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने का भरोसा। कांग्रेस के इस भरोसे की वजह है छत्तीसगढ़ मॉडल, जिसके दम पर कांग्रेस बीजेपी के विजयी रथ को रोकने का भरोसा कर रही है। ये मानना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और असम चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल का।

भूपेश बघेल ने पत्रिका डॉट कॉम से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल मेरा नहीं बल्कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का है। उन्होंने कहा कि, ये मॉडल जिस तरह छत्तीसगढ़ में सफल रहा उसी तरह असम में भी कारगर होगा।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 बोड़ोलैंड में छिपी है 'बहुमत' की चाबी, कांग्रेस-बीजेपी दोनों लगा रहे जोर

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे थे, लेकिन राहुल गांधी को और उन्हें इस मॉडल के सफल होने पर पूरा यकीन था।

आम लोगों को जोड़कर डिजाइन किया मॉडल
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल को आम लोगों को जोड़कर डिजाइन किया गया है। समाज के गरीब और पिछड़ा वर्ग, युवा बेरोजगार और महिलाओं के हित को साधने के लिए इसको तैयार किया गया।

बीजेपी ने किया निराश
बघेल के मुताबिक असम में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने 5 साल के शासन में लोगों को सिर्फ निराश किया है।

बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां केंद्र की मोदी सरकार लोगों की मेहनत की कमाई से बनाई गई संस्थाओं को बेच रही है, जिसे देश की छवि खराब हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की सरकार गोबर को भी लोगों की आय का स्रोत बना रही है।

इस कहावत को किया सच
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक कहावत है कि घुरवा के दिन बदलते हैं। इस कहावत को हमने सच कर दिखाया और गोबर को हमने सोना बना दिया। अब इससो लोग हजारों रुपए कमा रहे हैं।

गुजरात बनाम छत्तीसगढ़ मॉडल
बघेल ने कहा कि एक तरफ गुजरात मॉडल लोगों ने देखा है। जहां लोगों को जेब पर भरने की बजाय कटी। दूसरी तरफ कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल लोग देख रहे हैं, जिसमें लोगों की जेब में पैसा डालने का काम हो रहा है।

सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी चाहते थे, जिस तरह छत्तीसगढ़ में योजनाबद्ध तरीके से लोगों को रोजगार से लेकर उनके विकास के मॉडल का तरीका अपनाया गया है, उसी तर्ज पर असम में भी इसे चलाया जाए।
हमारी टीम यहां काम कर रही है और छत्तीसगढ़ के पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है।

देश का समृद्ध राज्य बनेगा असम
असम के युवा और बेरोजगार लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कांग्रेस ने कमर कसी है। सत्ता में वापसी के बाद असम भारत का एक सबसे समृद्ध राज्य बनेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा - असम पहुंची इस टीम ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की सरकार को उखाड़ फेंका। वहीं टीम अब असम में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ देगी।

बघेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अमित शाह जब छत्तीसगढ़ गए थे तो उन्होंने कहा था कि 65 प्लस सीटें जीतेंगे। तब मैंने कहा था कि 65 प्लस कांग्रेस जीतेगी। ऐसा ही हुआ।

उन्होंने कहा कि असम में अमित शाह ने 100 प्लस सीटों का टारगेट दिया है। लेकिन ये टारगेट भी कांग्रेस ही जीतेगी।

यह भी पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021: दोबारा चुनाव लड़ने वाले 90 विधायकों की संपत्ति में 76 फीसदी बढ़ोतरी

5 वर्षों में बीजेपी ने सिर्फ ठगा
बघेल ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में अमस की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है।
छत्तीसगढ़ का मॉडल असम में भी लागू है और जब हम जीतेंगे तो पूरे देश में इसी फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे।

नड्डा पर साधा निशाना
बघेल ने जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि जेपी नड्डा झूठ बोल रहे हैं। उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। बघेल ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष नड्डा को अपनी ही सरकार के आंकड़े याद नहीं। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

आइए पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List