छह पंचायत समितियों के कुल 112 वार्डों में दिनभर मुकाबला दिलचस्प रहा। दोपहर 3:00 बजे तक रामगढ़ 55.70% (45,705 वोट) के साथ बढ़त बनाए हुए था, जबकि गोविंदगढ़ में 52.50% (39,450 वोट) और मुबारिकपुर में 52.40% (34,578 वोट) मतदान हुआ था। वहीं कठूमर में 51.31% (62,020 वोट), खेड़ली-सौंखर में 50.33% (34,197 वोट) और रैणी में 45.29% (66,323 वोट) पड़े थे।