22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: 15 महीने पहले पत्नी को छोड़ लिव-इन में रहने लगा, फिर क्यों की प्रेमिका की हत्या? आरोपी प्रेमी ने खोला राज

उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर एमआइए में किराए के कमरे में प्रेमिका कुमकुम चौधरी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Anil Prajapat

•

Oct 22, 2026

Alwar Live In Partner Murder

मृतका कुमकुम व आरोपी प्रेमी योगेश। फोटो: पत्रिका

अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर एमआइए में किराए के कमरे में पांच महीने की गर्भवती प्रेमिका कुमकुम चौधरी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी योगेश कुमार (25) निवासी मांट मूला, थाना मांट, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह महिला के साथ पिछले करीब 15 महीने से लिव इन में रह रहा था। मोबाइल में नई फेसबुक आइडी बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कंबल से महिला का मुंह और गला दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 18 अक्टूबर को उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किराए के कमरे में अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे मथुरा से डिटेन किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों पहले से शादीशुदा, महिला के थे दो बच्चे

पुलिस के अनुसार मृतका और आरोपी योगेश कुमार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। करीब आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी और उसके दो बच्चे थे। योगेश की भी दूसरी महिला से शादी हो चुकी थी। करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी के बेटा हुआ था। इसके बाद वह महिला को साथ नहीं रखना चाहता था और उसके साथ मारपीट करता था। करीब दो साल पहले महिला के ससुराल पक्ष को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी। इस संबंध में वृंदावन थाने में योगेश के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बाद में महिला को ससुराल पक्ष ने छोड़ दिया, जिसके बाद दोनों अलवर में किराए के कमरे में रहने लगे।

कुमकुम को शक का था कि किसी दूसरी लड़की से बात करता है योगेश

पुलिस के मुताबिक, योगेश ने मोबाइल में नई फेसबुक आईडी बनाई थी। इस पर कुमकुम को शक हुआ कि वह किसी अन्य लड़की से बात करता है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और योगेश ने कंबल से महिला का मुंह व गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।