22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की पत्नी, अलवर के अस्पताल में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; वीडियो आया सामने

अलवर के सामान्य अस्पताल में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी भड़क गई। दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाएं झगड़ा करती दिख रही और आसपास के लोग ​बीच बचाव कर रहे है।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Anil Prajapat

•

Oct 22, 2026

Wife Husband Dispute

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़की पत्नी। फोटो: एआई

अलवर। राजस्थान के अलवर में सामान्य अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों को दिखाने अस्पताल पहुंची एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इस पर पत्नी बुरी तरह भड़क गई और फिर पति की प्रेमिका से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले आई।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हुए इस विवाद की चर्चा तेज हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, ढांढोली निवासी उर्मिला पत्नी मोहन जाटव बुधवार को अपने बच्चों को दिखाने के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल आई थी। इसी दौरान उसकी नजर अपने पति पर पड़ी, जो कथित तौर पर एक दूसरी महिला के साथ मौजूद था। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उर्मिला नाराज हो गई। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

जमा हो गई लोगों की भीड़

शुरुआत में दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। घटना के दौरान बच्चे भी अपनी मां के साथ झगड़े में शामिल हो गए। अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद लोग मौके पर जुटने लगे। कुछ देर तक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विवाद बढ़ने पर पति मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों महिलाओं को अलग किया और मामला शांत कराया। इस दौरान महिला का पति मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक चर्चा होती रही। महिला का कहना था कि उसका पति ही उसे धोखा दे रहा है। पता नहीं पति का इस महिला के साथ कब से अफेयर चल रहा है। वो अच्छा हुआ कि अस्पताल में पति की इस करतूत का पता चल गया।